✕

होम / बिजनेस / सरकारी डिफेंस कंपनी BEL की तिमाही रिपोर्ट ने निवेशकों को खुश किया, मुनाफा 18% बढ़ा

सरकारी डिफेंस कंपनी BEL की तिमाही रिपोर्ट ने निवेशकों को खुश किया, मुनाफा 18% बढ़ा

BEL के तिमाही नतीजे निवेशकों के लिए मजबूत संकेत हैं. शुद्ध मुनाफा और रेवेन्यू में वृद्धि, मजबूत ऑर्डर बुक और आगामी प्रोजेक्ट डिलीवरी से कंपनी की स्थिर वित्तीय स्थिति दिखती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

डिफेंस सेक्टर की प्रमुख सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. निवेशकों के लिए यह खबर बेहद सकारात्मक रही, क्योंकि कंपनी ने सभी वित्तीय मापदंडों में अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है. इस रिपोर्ट के बाद BEL के शेयरों में आज 3 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई.

शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1,286 करोड़ रुपये

BEL का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 18% बढ़कर 1,286 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले इसी तिमाही में यह मुनाफा 1,086 करोड़ रुपये था. बाजार के अनुमान 1,143 करोड़ रुपये से यह आंकड़ा बेहतर साबित हुआ, जिससे निवेशकों को काफी उत्साह मिला.

रेवेन्यू में मजबूत वृद्धि

कंपनी का कुल रेवेन्यू भी पिछले साल की तुलना में 26% बढ़कर 5,764 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक साल पहले यह 4,583 करोड़ रुपये था. मार्केट के अनुमान 5,359 करोड़ रुपये से यह वृद्धि बेहतर प्रदर्शन की पुष्टि करती है.

ऑपरेटिंग प्रॉफिट और मार्जिन

BEL का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) भी 22% बढ़कर 1,695.6 करोड़ रुपये हो गया. यह CNBC-TV18 के अनुमान 1,482 करोड़ रुपये से बेहतर रहा. हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 30.30% से घटकर 29.42% हुआ, यानी लगभग 90 बेसिस पॉइंट्स की कमी. लेकिन यह स्तर मार्केट अनुमान 27.70% से ऊपर है, जो सकारात्मक संकेत देता है.

मजबूत ऑर्डर बुक और प्रोजेक्ट्स

1 अक्टूबर 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 74,453 करोड़ रुपये रही, जो भविष्य में रेवेन्यू ग्रोथ के लिए मजबूत आधार प्रदान करती है. विश्लेषक कंपनी की अगली बड़ी ऑर्डर घोषणाओं और डिलीवरी टाइमलाइन पर नजर बनाए हुए हैं. खासतौर से डिफेंस, रडार सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर प्रोजेक्ट्स में BEL की कार्यकुशलता पर फोकस रहेगा.

शेयर बाजार में असर

नतीजों के ऐलान के बाद BEL के शेयरों में तेजी देखी गई. दोपहर 2.30 बजे के आसपास शेयर एनएसई पर 2.85% बढ़कर 421.60 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. वहीं बाद में शेयर में और तेजी देखी गई और ये 3.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 426.10 रुपये पर बंद हुए. इस साल अब तक BEL के शेयरों में करीब 43.4% की उछाल आ चुकी है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

8 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

8 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें