✕

होम / बिजनेस / Gold Loan को लेकर चल रहे 'खेल' पर कसा शिंकजा, RBI ने जारी की सख्त गाइडलाइन

Gold Loan को लेकर चल रहे 'खेल' पर कसा शिंकजा, RBI ने जारी की सख्त गाइडलाइन

आरबीआई ने गोल्ड लोन को लेकर वित्तीय संस्थानों का रिव्यू किया था जिसमें रेगुलेटर को गंभीर लापरवाही का पता लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गोल्ड लोन (Gold Loan) देने में बरती जा रही अनियमितताओं ने बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक की चिंता बढ़ा दी है. आरबीआई ने इस गड़बड़ी के बाद खुद द्वारा रेगुलेट किए जाने वाले सभी वित्तीय संस्थानों को सर्कुलर जारी कर इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने को कहा है. हाल ही में आरबीआई ने गोल्ड लोन बांटने को लेकर वित्तीय संस्थानों में व्यापक रिव्यू किया था जिसमें रेगुलेटर को गंभीर लापरवाही का पता लगा है जिसके बाद आरबीआई ने ये सर्कुलर जारी किया है.  

गोल्ड लोन देने में बड़ी लापरवाही 

जांच के दौरान गोल्ड ज्वेलरी के बदले में दिए जाने वाले गोल्ड लोन में जो खामियां पाई है उसे लेकर रेगुलेटर ने बताया कि लोन के सोर्सिंग और अप्रेजल में थर्ड पार्टी के इस्तेमाल में कई कमियां मिली है. कस्टमर की गैरमौजूदगी में गोल्ड का वैल्यूएशन तय किया जाता है. गोल्ड लोन देते समय जांच पड़ताल नहीं की जाती है और ना मॉनिटरिंग या निगरानी की जा रही है. कस्टमर के डिफॉल्ट करने पर सोने की ज्वेलरी की नीलामी में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है. लोन टू वैल्यू की मॉनिटरिंग बेहद कमजोर है. रिस्क-वेट में गलत अप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है.  

गोल्ड लोन पोर्टफोलियो की निगरानी की हिदायत

इन खामियां के पाए जाने पर आरबीआई ने सभी रेगुलेटेड इकाईयों को गोल्ड लोन को लेकर अपनी पॉलिसी, प्रोसेस और प्रैक्टिस को रिव्यू करने और जो कमियां हैं उसका पता लगाकर उसे ठीक करने को कहा है. आरबीआई ने समय सीमा के भीतर इस दुरुस्त करने की दिशा में सभी उपाय करने को कहा है. साथ ही गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में बड़े ग्रोथ के बाद गोल्ड लोन पोर्टफोलियो को बेहद करीब से मॉनिटर करने की हिदायत दी है. आरबीआई ने आउटसोर्सड गतिविधि और थर्ड पार्टी सर्विसेज प्रोवाइडर्स पर नियंत्रण रखने को कहा गया है. 

कार्रवाई नहीं करने के होंगे गंभीर परिणाम

आरबीआई ने सभी रेगुलेटेड संस्थानों से की गई कार्रवाई और लिए गए एक्शन के बार में सर्कुलर जारी होने के तीन महीनों के भीतर आरबीआई के सीनियर सुपरवाइजरी मैनेजर को सूचित करने को कहा है. आरबीआई ने सभी संस्थानों से कहा है कि कार्रवाई नहीं करने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा और फिर उचित कार्रवाई की जाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित