✕

होम / बिजनेस / भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं अरबपति, 5 साल में बिलियनेयर्स की संख्या में 27 गुना वृद्धि

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं अरबपति, 5 साल में बिलियनेयर्स की संख्या में 27 गुना वृद्धि

2024 में भारत में HNWIs की संख्या 85,698 हो गई, जो 2023 के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा है. 2028 तक यह संख्या 93,753 तक पहुंचने का अनुमान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी Knight Frank की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNWIs) यानी ऐसे लोग जिनकी संपत्ति 10 मिलियन डॉलर (करीब 83 करोड़ रुपये) से ज्यादा है, उनकी संख्या पिछले साल 6 फीसदी बढ़कर 85,698 हो गई है. यह आंकड़ा 2023 में 80,686 था.

अभी और बढ़ेगी करोड़पतियों की संख्या

Knight Frank का अनुमान है कि 2028 तक भारत में हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNWIs) की संख्या बढ़कर 93,753 हो जाएगी. यह बढ़ोतरी भारत की मजबूत आर्थिक विकास दर, बढ़ते निवेश के अवसरों और लग्जरी मार्केट के विस्तार को दिखाती है.

क्या कहती है रिपोर्ट?

2024 में भारत में HNWIs की संख्या 85,698 हो गई, जो 2023 के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा है. 2028 तक यह संख्या 93,753 तक पहुंचने का अनुमान है. करोड़पतियों के अलावा, अरबपतियों की संख्या में भी उछाल देखा गया है. भारत में अरबपतियों (बिलियनेयर्स) की संख्या 2024 में 191 हो गई है. पिछले साल 26 नए अरबपति बने, जबकि 2019 में यह संख्या सिर्फ 7 थी. भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 950 बिलियन डॉलर (करीब 79 लाख करोड़ रुपये) है. यह आंकड़ा भारत को दुनिया में तीसरे स्थान पर लाता है. पहले नंबर पर अमेरिका (5.7 ट्रिलियन डॉलर) और दूसरे पर चीन (1.34 ट्रिलियन डॉलर) है.

क्यों बढ़ रही है अमीरों की संख्या?

Knight Frank India के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, शिशिर बैजल के मुताबिक, भारत में अमीरों की बढ़ती संख्या देश की आर्थिक मजबूती और लंबे समय तक चलने वाली ग्रोथ को दिखाती है. उन्होंने कहा, "भारत में HNWIs की संख्या में बढ़ोतरी उद्यमशीलता, ग्लोबल इंटीग्रेशन और नए उद्योगों के कारण हो रही है." इसके अलावा, भारत के अमीरों की निवेश की प्राथमिकताएं भी बदल रही हैं. वे अब रियल एस्टेट से लेकर ग्लोबल इक्विटीज तक, कई तरह की एसेट क्लास में निवेश कर रहे हैं.

दुनिया में अरबपतियों की संख्या

दुनिया भर में अरबपतियों (बिलियनेयर्स) की संख्या लगातार बढ़ रही है. ये लोग इतनी दौलत जमा कर लेते हैं कि उनकी संपत्ति कई देशों के GDP से भी ज्यादा हो जाती है. Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में दुनिया भर में 78 देशों के 2,781 अरबपति हैं. इनमें से सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका में हैं, जबकि भारत ने इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

15 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

19 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

21 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

22 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

19 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

13 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

15 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

15 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

15 hours ago