✕

होम / बिजनेस / IPO से गुलजार रहेगा बाजार, इस हफ्ते 4 नए इश्यू खुलेंगे, 15 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

IPO से गुलजार रहेगा बाजार, इस हफ्ते 4 नए इश्यू खुलेंगे, 15 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

यह सप्ताह आईपीओ निवेशकों के लिए बेहद व्यस्त और निर्णायक रहने वाला है. नए इश्यू, भारी लिस्टिंग और बाजार की चाल, तीनों मिलकर निवेशकों को मुनाफे और जोखिम दोनों के मौके देने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

दिसंबर के तीसरे हफ्ते में प्राइमरी मार्केट निवेशकों के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में रहने वाला है. एक तरफ चार नई कंपनियां अपने आईपीओ के जरिए निवेश का मौका दे रही हैं, तो दूसरी तरफ 15 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होकर निवेशकों की किस्मत का फैसला करेंगी. मेनबोर्ड से लेकर SME सेगमेंट तक इस हफ्ते हलचल तेज रहने वाली है.

मेनबोर्ड में KSH International पर रहेगी नजर

इस हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ KSH International का है, जो मेनबोर्ड सेगमेंट में उतर रहा है. यह इश्यू 16 दिसंबर को खुलेगा और 18 दिसंबर को बंद होगा. कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के जरिए कुल 710 करोड़ रुपये जुटाने का है. इसमें 420 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 290 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. इस इश्यू का प्राइस बैंड 365 से 384 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. विस्तार योजनाओं और ग्रोथ को लेकर निवेशकों की नजर इस आईपीओ पर बनी हुई है.

SME सेगमेंट में तीन नए IPO

मेनबोर्ड के अलावा SME सेगमेंट में भी निवेश के कई मौके मिल रहे हैं. 15 दिसंबर को Neptune Logitek का आईपीओ खुलेगा, जिसका इश्यू साइज 46.62 करोड़ रुपये है और कीमत 126 रुपये प्रति शेयर रखी गई है. इसमें रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 2000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. इसके बाद 17 दिसंबर से MARC Technocrats और Global Ocean Logistics India के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. MARC Technocrats का प्राइस बैंड 88 से 93 रुपये है, जबकि Global Ocean Logistics का भाव 74 से 80 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. Global Ocean में भी रिटेल निवेश के लिए न्यूनतम 3200 शेयरों का आवेदन जरूरी होगा.

15 कंपनियों की होगी बाजार में एंट्री

यह हफ्ता सिर्फ नए निवेश का ही नहीं, बल्कि लिस्टिंग के लिहाज से भी बेहद अहम है. कुल 15 कंपनियां इस सप्ताह शेयर बाजार में दस्तक देंगी. 15 दिसंबर को मेनबोर्ड सेगमेंट में Wakefit Innovations और Corona Remedies की लिस्टिंग होगी. वहीं 17 दिसंबर को Nephrocare Health और Park Medi World के शेयरों पर कारोबार शुरू होगा.

SME सेक्टर में लिस्टिंग की भरमार

SME सेगमेंट में भी इस हफ्ते लिस्टिंग की झड़ी लगी रहेगी. 15 दिसंबर को KV Toys और Riddhi Display जैसी कंपनियां बाजार में कदम रखेंगी. इसके अलावा 19 दिसंबर तक Stanbic Agro और Ashwini Container Movers सहित कई कंपनियों के शेयर एक्सचेंज पर लिस्ट हो जाएंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

1 minute ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

15 minutes ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

26 minutes ago

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

39 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

39 minutes ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

1 minute ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

15 minutes ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

26 minutes ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

20 hours ago