✕

होम / बिजनेस / गिरावट के बाद रफ्तार पकड़ सकता है बाजार, इन शेयरों में दिख रहे हैं तेजी के संकेत

गिरावट के बाद रफ्तार पकड़ सकता है बाजार, इन शेयरों में दिख रहे हैं तेजी के संकेत

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 519.34 अंक गिरकर 83,459.15 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 165.70 अंक लुढ़ककर 25,597.65 अंक पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर बंद रहा था. इससे पहले मंगलवार के सत्र में बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 519.34 अंक यानी 0.62 फीसदी गिरकर 83,459.15 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 165.70 अंक यानी 0.64 फीसदी लुढ़ककर 25,597.65 अंक पर पहुंच गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली और एशियाई व यूरोपीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों ने घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ाया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 565 अंक तक नीचे चला गया था. हालांकि, गुरुवार यानी आज कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं, जो निवेशकों के लिए मुनाफे का मौका दे सकते हैं, तो आइए जानते हैं ये शेयर कौन-से हैं?

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में मिला मिला-जुला रुख

मंगलवार को सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावर ग्रिड, इटर्नल, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एसबीआई के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

इन शेयरों में दिख रही मजबूती

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कुछ शेयरों में इस समय मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इनमें 3M India, ABB Power, City Union Bank, Jyoti CNC Automation, TBO Tek, MRPL और Alembic Pharma शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर चुके हैं, जो आने वाले सत्रों में तेजी का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के रुझान

दूसरी ओर, MACD इंडिकेटर ने कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत दिए हैं. इनमें Netweb Technologies, Reliance Power, Zensar Technologies, Aptus Value Housing Finance, JK Cement, Reliance Infrastructure और Poly Medicure के नाम शामिल हैं. तकनीकी संकेतों के मुताबिक इन शेयरों में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है. विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी निवेश और वैश्विक बाजारों की चाल घरेलू बाजार के मूड को प्रभावित करेंगे. हालांकि, जिन शेयरों ने हाल में मजबूती दिखाई है, वे अल्पावधि में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. निवेशकों को तकनीकी संकेतों और बाजार के रुझानों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

इन पर भी रखें नजर

आज कई बड़ी कंपनियों के दूसरी तिमाही (Q2 FY26) के वित्तीय नतीजे आने वाले हैं. इनमें एलआईसी (LIC), मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX), कमिंस इंडिया, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस, जायडस लाइफसाइंसेज, अपोलो हॉस्पिटल्स, लुपिन, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, मैनकाइंड फार्मा, एबीबी इंडिया, गॉदरेज प्रॉपर्टीज, एनएचपीसी, प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर और ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसी कंपनियां शामिल हैं. विशेषज्ञों का मानाना है कि इन कंपनियों के नतीजों से बाजार की दिशा तय हो सकती है, खासतौर पर बैंकिंग, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर निवेशकों की नजर रहेगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

3 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

6 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

6 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

9 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

11 hours ago

बड़ी खबरें