✕

होम / बिजनेस / लगातार तीन दिन लुढ़का बाजार, जानिए आज किन शेयरों में फायदेमंद होगा निवेश?

लगातार तीन दिन लुढ़का बाजार, जानिए आज किन शेयरों में फायदेमंद होगा निवेश?

मंगलवार को शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने 1% से अधिक का नुकसान दर्ज किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मंगलवार को शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख कंपनियों के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली, जिससे बाजार में दबाव बना रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 872.98 अंक यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 81,186.44 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 905.72 अंक तक गिर गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 261.55 अंक यानी 1.05 फीसदी लुढ़ककर 24,683.90 अंक पर बंद हुआ.

प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 27 के शेयर नुकसान में रहे. इटर्नल (पूर्व में Zomato) के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.10% की गिरावट देखी गई. इसके अलावा मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी गिरावट आई. एचडीएफसी बैंक में 1.26% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.13% की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, टाटा स्टील, इन्फोसिस और आईटीसी ने हल्की बढ़त के साथ कारोबारी दिन खत्म किया.

इन स्टॉक्स ने छुआ 52 हफ्ते का हाई

बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है. जिन स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है, उनमें Raymond, PG Electroplast, Newgen Software, Pfizer, CCL Products, BASF India, Zensar Tech शामिल हैं. इनमें बढ़त निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है और इनमें कमाई का मौका देखा जा रहा है.

इन शेयरों पर भी लगा सकते हैं दांव

कोटक सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च वाइस प्रेसिडेंट अमोल अठावले ने 21 मई 2025 के लिए 9 शेयरों पर ट्रेडिंग रणनीति दी है. इनमें SAIL, ICICI प्रूडेंशियल, ओबेरॉय रियल्टी, CCL प्रोडक्ट्स, चेन्नई पेट्रोलियम, SRM कॉन्ट्रैक्टर्स, पावर मेक प्रोजेक्ट्स, JK लक्ष्मी सीमेंट और सिटी यूनियन बैंक शामिल हैं. इन शेयरों में तकनीकी चार्ट्स पर बुलिश पैटर्न, ब्रेकआउट, रिवर्सल या मजबूत सपोर्ट के संकेत मिल रहे हैं. सभी शेयरों पर *Buy* की सिफारिश की गई है, जिसमें टारगेट और स्टॉप लॉस स्तर भी बताए गए हैं, जो शॉर्ट-टर्म में लाभ कमाने का मौका दे सकते हैं.

आज इन शेयरों से रहें सतर्क

तकनीकी इंडिकेटर MACD के अनुसार, कुछ शेयरों में मंदी के संकेत उभर रहे हैं. निवेशकों को इनसे सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. इनमें DOMS Industries, Cochin Shipyard, Bajaj Holdings, Rites, HEG, Alembic Pharma, Data Patterns (India) शामिल हैं.  इनमें गिरावट का रुझान शुरू हो चुका है, जो निकट भविष्य में नुकसान का कारण बन सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

8 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

6 hours ago