होम / बिजनेस / बाजार में लगातार तीन हफ्ते की गिरावट का सिलसिला टूटा, जानें आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

बाजार में लगातार तीन हफ्ते की गिरावट का सिलसिला टूटा, जानें आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

ब्रॉडर इंडेक्स पिछले हफ्ते की बिकवाली से उबर गए और 7 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन करते दिखा. 200 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयरों ने दोहरे अंक का रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार 7 मार्च यानि शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ. निफ्टी 22,550 के आसपास रहा. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 7.51 अंक या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 74,332.58 पर और निफ्टी 7.80 अंक या 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 22,552.50 पर बंद हुआ. लगभग 2431 शेयरों में तेजी आई, 1400 शेयरों में गिरावट आई और 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले, बजाज ऑटो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और हिंडाल्को आज के टॉप गेनर रहे. जबकि इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, श्रीराम फाइनेंस, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज निफ्टी के टॉप लूजर रहे. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. सेक्टोरल फ्रंट परकंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, पावर, रियल्टी में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि कैपिटल गुड्स, एनर्जी, मेटल, मीडिया में 0.5-2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें Data Patterns (India), Triveni Turbine, Inox Wind, Shyam Metalics and Energy, Sun Pharma Advanced Research, Anant Raj और Garden Reach Shipbuilders & Engineers शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Kalyan Jewellers India, Hitachi Energy India, Mahanagar Gas, Zomato, IndusInd Bank, Oracle Financial Services Software और Aegis Logistics के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 10 मार्च 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में RailTel, GMR Airports, हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस, टाटा पावर, सन टीवी नेटवर्क, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर, Oriental Rail Infra, HFCL, AGI Infra, Hudco, हिंदुस्तान जिंक, IOL Chemicals जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

1 hour ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

2 hours ago

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

2 hours ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

3 hours ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

1 hour ago

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.