✕

होम / बिजनेस / डिफेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी BEML ने MP में खरीदी 148 एकड़ जमीन, जानें पूरी योजना

डिफेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी BEML ने MP में खरीदी 148 एकड़ जमीन, जानें पूरी योजना

भारत-पाक तनाव के चलते डिफेंस सेक्टर में संभावित बढ़त और सरकार की इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राथमिकताओं से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिसका असर कंपनी के शेयर में भी देखा गया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिफेंस और इंजीनियरिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी BEML ने मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश करने की घोषणा की है. कंपनी को रायसेन जिले के उमरिया में रेल और मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 148 एकड़ जमीन आवंटित हुई है. इस घोषणा के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में 4.5% तक की तेजी दर्ज की गई.

रेल और मेट्रो के लिए नया मैन्युफैक्चरिंग हब

BEML ने 11 मई 2025 को स्टॉक एक्सचेंजों (BSE और NSE) को जानकारी दी कि उसे मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 60.063 हेक्टेयर जमीन मिली है. इस जमीन पर कंपनी रेल और मेट्रो कोच (डिब्बे) बनाने के लिए एक आधुनिक कारखाना स्थापित करेगी. यह कदम सरकार के मेट्रो विस्तार और रेलवे आधुनिकीकरण कार्यक्रमों के अनुरूप है.

भारत-पाक तनाव के बाद डिफेंस सेक्टर में संभावनाएं

कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर रक्षा बजट में इजाफा हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, इससे BEML जैसी कंपनियों की डिफेंस प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ सकती है. कंपनी भारतीय सेना को पुल लेयर वाहन, आर्टिलरी ट्रैक्टर और फायर टेंडर जैसे विशेष वाहन सप्लाई करती है.

शेयर की कीमत में उछाल

सोमवार को BEML का शेयर बीएसई पर ₹3,178.95 के स्तर पर खुला, जो पिछले कारोबारी दिन के क्लोजिंग प्राइस ₹3,058.65 से 3.9% अधिक था.  वहीं, खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 4.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,195.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 

क्यों अहम है यह विस्तार?

यह विस्तार BEML की रेल और मेट्रो सेक्टर में पकड़ को और मजबूत करेगा. कंपनी की पहले से ही रक्षा, खनन और रेलवे क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति है. अब नई यूनिट से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, जिससे भविष्य में राजस्व और मुनाफे में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है, यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. BW हिन्दी आपको किसी भो तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है, अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

13 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

11 hours ago