✕

होम / बिजनेस / 26 मई से खुलेगा द लीला होटल्स चेन संचालित करने वाली कंपनी का IPO, जानें पूरी डिटेल

26 मई से खुलेगा द लीला होटल्स चेन संचालित करने वाली कंपनी का IPO, जानें पूरी डिटेल

Schloss Bangalore का आगामी IPO भारतीय होटल उद्योग में एक महत्वपूर्ण वित्तीय कदम माना जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

द लीला होटल चेन का संचालन करने वाली कंपनी श्लॉस बेंगलोर लिमिटेड (Schloss Bangalore) 26 मई से अपना प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) लेकर आ रही है. यह इश्यू 28 मई को बंद होगा, जबकि 23 मई को इसकी एंकर बुक एक दिन के लिए खोली जाएगी. निवेशकों को 29 मई तक शेयर अलॉटमेंट की उम्मीद है और कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग 2 जून से शुरू हो सकती है.

3,500 करोड़ रुपये का होगा IPO
इस IPO का कुल आकार 3,500 करोड़ रुपये का होगा, जिसमें से 2,500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,000 करोड़ रुपये की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है. यह बिक्री ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट की सहायक कंपनी और प्रमोटर प्रोजेक्ट बैलेट बैंगलोर होल्डिंग्स (DIFC) द्वारा की जाएगी.

निवेशकों के लिए आरक्षण
पब्लिक इश्यू का 75% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए आरक्षित है, जिसमें से 60% (1,575 करोड़ रुपये) एंकर निवेशकों को आवंटित किया जा सकता है. इसके अलावा 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों और 10% हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है.

फंड का इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि में से 2,300 करोड़ रुपये अपने कर्ज के भुगतान में खर्च करेगी. बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. मार्च 2025 तक कंपनी और उसकी सहायक इकाइयों पर कुल 3,908 करोड़ रुपये का कर्ज है.

प्रमुख प्रतिस्पर्धी कंपनियां
श्लॉस बेंगलोर लिमिटेड भारतीय बाजार में कई स्थापित होटल कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करती है, जिनमें इंडियन होटल्स कंपनी, ईआईएच, शैलेट होटल्स, जुनिपर होटल्स और आईटीसी होटल्स प्रमुख हैं. यह कंपनी “द लीला पैलेसेस”, “द लीला होटल्स” और “द लीला रिसॉर्ट्स” के नाम से कुल 13 होटलों में 3,553 कमरों का संचालन करती है.

बुक रनिंग लीड मैनेजर्स और रजिस्ट्रार
IPO के लिए जेएम फाइनेंशियल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, IIFL कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और SBI कैपिटल मार्केट्स को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है. इस IPO का रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

8 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

6 hours ago