✕

होम / बिजनेस / RBI से सरकार को मिलेगा 2.5 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड! जानिए इसका क्या होगा असर?

RBI से सरकार को मिलेगा 2.5 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड! जानिए इसका क्या होगा असर?

RBI का यह डिविडेंड सरकार के लिए आर्थिक रूप से बड़ी राहत लेकर आएगा. जहां एक ओर यह देश के राजकोषीय संतुलन को मजबूत करेगा, वहीं दूसरी ओर निवेश, विकास और बाजार की स्थिरता को भी सहारा देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार की तिजोरी इस साल पहले से कहीं ज्यादा भर सकती है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये या उससे अधिक की राशि सरकार को डिविडेंड (मुनाफे का हिस्सा) के रूप में ट्रांसफर कर सकता है. ये अब तक की सबसे बड़ी रकमों में से एक हो सकती है, जिससे देश की वित्तीय स्थिति पर बड़ा असर पड़ेगा. 

सरकार की जेब होगी भारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार RBI द्वारा सरकार को दी जाने वाली यह राशि पिछले साल के मुकाबले लगभग 20% ज्यादा हो सकती है. पिछले वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक ने सरकार को 2.1 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था. इस बार यह आंकड़ा 2.5 लाख करोड़ से 3.5 लाख करोड़ रुपये तक जा सकता है.

मई में हो सकता है औपचारिक ऐलान
रिजर्व बैंक आम तौर पर मई के अंत में यह जानकारी देता है कि वह सरकार को कितना सरप्लस ट्रांसफर करेगा. अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि सरकार को इस बार बड़ी राहत मिल सकती है.

राज्यों के विकास और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

सरकार को यह डिविडेंड मिलने से वित्तीय घाटा (Fiscal Deficit) कम करने में मदद मिलेगी. इससे सरकार को ज्यादा उधार लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बजट 2024-25 में सरकार ने 2.2 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड का अनुमान लगाया था, लेकिन वास्तविक राशि इससे कहीं ज्यादा हो सकती है.  विशेषज्ञों के अनुसार, इस डिविडेंड से न केवल सरकार को अपने खर्च संभालने में मदद मिलेगी, बल्कि बॉन्ड मार्केट को भी फायदा होगा, जिससे ब्याज दरें कम हो सकती हैं. RBI ने रुपये को स्थिर रखने के लिए डॉलर की भारी बिक्री की, जिससे उसे लाभ हुआ. साथ ही बैंकों को दी गई लिक्विडिटी से RBI को अच्छा ब्याज भी मिला, जिसने उसकी आमदनी को और बढ़ाया.
सरकार इस रकम का इस्तेमाल राज्यों के विकास, बुनियादी ढांचे और सामाजिक योजनाओं में कर सकती है. साथ ही यह रकम बैंकों की तरलता (Liquidity) को भी बढ़ाएगी, जिससे वे ज्यादा कर्ज दे सकेंगे.

सरकार को भी है डिविडेंड की जरूरत
1. टैक्स इनकम घटी: इकोनॉमी स्लो होने से टैक्स कलेक्शन कमजोर हुआ है.
2. फिस्कल डेफिसिट कम करने में मदद: ज्यादा डिविडेंड मिलने से सरकार को मार्केट से कम कर्ज लेना पड़ेगा.
3. बॉन्ड मार्केट को फायदा: बैंकिंग सिस्टम में पैसा बढ़ेगा, जिससे बॉन्ड की यील्ड (रिटर्न) घट सकती है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago