✕

होम / बिजनेस / सरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड, इस साल किया ₹23,622 करोड़ रुपये का निर्यात

सरकार ने डिफेंस एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड, इस साल किया ₹23,622 करोड़ रुपये का निर्यात

भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में डिफेंस एक्सपोर्ट के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इस साल भारत ने 23,622 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का एक्सपोर्ट किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक दौर था जब भारत दूसरे देशों से हथियार खरीदता था. भारतीय सेना विदेशी हथियारों पर निर्भर थी. लेकिन, आज ऐसा नहीं है. आज भारत ना सिर्फ अपनी सेना के लिए स्वदेशी हथियार बना रहा है, बल्कि दुनियाभर में भारतीय हथियार भी बेच रहा है. चलिए, जानते हैं कि भारत के रक्षा निर्यात (Defence Exports) ने इस साल क्या नया मुकाम हासिल किया.

भारत ने इस साल कितने का हथियार बेचा

भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा निर्यात (Defence Exports) के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस साल भारत ने 23,622 करोड़ रुपये (लगभग 2.76 अरब डॉलर) के रक्षा उपकरणों का एक्सपोर्ट किया, जो पिछले साल (2023-24) के 21,083 करोड़ के मुकाबले 12.04 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है. हालांकि, यह वृद्धि पिछले साल के 32.4 फीसदी के मुकाबले कम है, जब निर्यात 15,920 करोड़ से बढ़कर 21,083 करोड़ हो गया था.

डिफेंस PSUs की जबरदस्त परफॉर्मेंस

सरकार ने इस साल रक्षा निर्यात का लक्ष्य 30,000 करोड़ रखा था, लेकिन हम 21.26 फीसदी से पीछे रह गए. हालांकि, अब सरकार की नज़र 2029 तक 50,000 करोड़ के रक्षा निर्यात के लक्ष्य पर है. इस साल की बात करें तो प्राइवेट सेक्टर के मुकाबले, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों (DPSUs) ने शानदार परफॉर्मेंस किया. रक्षा मंत्रालय (MoD) के मुताबिक, डिफेंस PSUs ने 2024-25 में 42.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की.

सरकार की नीतियों ने बढ़ाया निर्यात

भारत ने इस साल करीब 80 देशों को रक्षा उपकरण और हथियार एक्सपोर्ट किए. भारत से रक्षा उपकरण और हथियार खरीदने के मामले में अमेरिका, फ्रांस और अर्मेनिया जैसे देश टॉप पर रहे. सरकार ने हाल के वर्षों में औद्योगिक लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल बनाने, कलपुर्जों को लाइसेंस व्यवस्था से हटाने और निर्यात प्रक्रिया को आसान करने जैसे कदम उठाए हैं, जिससे रक्षा उद्योग को बढ़ावा मिला है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

58 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

3 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

18 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

20 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

48 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

58 minutes ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.