✕

होम / बिजनेस / सरकार शुरू करने जा रही है सागरमाला 2.0, 839 परियोजनाओं पर होगा ₹5.79 लाख करोड़ का निवेश

सरकार शुरू करने जा रही है सागरमाला 2.0, 839 परियोजनाओं पर होगा ₹5.79 लाख करोड़ का निवेश

सरकार ने सागरमाला योजना के तहत भारत में 839 परियोजनाओं को विकसित करने के लिए 5.79 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का प्लान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार सागरमाला 2.0 शुरू करने जा रही है, जो बंदरगाह आधारित विकास योजना का नया और बेहतर संस्करण होगा, इसका मकसद बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करना और समुद्री संपर्क (Maritime Connectivity) को मजबूत करना है. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार ने अब तक सागरमाला योजना के तहत 5.79 लाख करोड़ रुपये निवेश किए हैं, जिससे 839 परियोजनाओं को मदद मिली है.

सागरमाला 2.0 का लक्ष्य लॉजिस्टिक्स (माल ढुलाई) को बेहतर बनाना, मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट (सड़क, रेल, जलमार्ग आदि को जोड़ना) को बढ़ावा देना और भारत के तटीय क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया निवेश लाना है. 839 परियोजनाओं में से 272 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिन पर 1.41 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए. सागरमाला के तहत बंदरगाहों के आधुनिकीकरण से जुड़ी 234 परियोजनाएं 2.91 लाख करोड़ रुपये की लागत से चल रही हैं, जिनमें से 103 पूरी हो चुकी हैं और इससे 230 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष) क्षमता बढ़ी है.

सड़क और रेल जैसी कनेक्टिविटी के लिए 279 परियोजनाएं 2.06 लाख करोड़ रुपये में बन रही हैं, जिनमें से 92 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और इससे 1,500 किलोमीटर की बंदरगाह कनेक्टिविटी बेहतर हुई है. बंदरगाह आधारित उद्योग (Port-led Industrialisation) में 14 परियोजनाएं 55,000 करोड़ रुपये की लागत से बनीं, जिनमें से 9 पूरी हो चुकी हैं. तटीय समुदाय विकास (Coastal Community Development) और अंतर्देशीय जलमार्ग (Inland Waterways) में 26,000 करोड़ रुपये की 310 से ज्यादा परियोजनाएं चल रही हैं, जिनसे 30,000 से ज्यादा मछुआरों और तटीय इलाकों को फायदा हुआ है. साथ ही मंत्रालय ने तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 119 परियोजनाओं के लिए 10,000 करोड़ रुपये भी दिए हैं.

मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "सागरमाला ने भारत के समुद्री क्षेत्र की असली ताकत को उजागर करने में एक गेम-चेंजर की भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से दशकों तक अनदेखा रहा समुद्री क्षेत्र सागरमाला के जरिए महत्वपूर्ण बना. अब जब हम सागरमाला 2.0 की ओर बढ़ रहे हैं, तो हमारा लक्ष्य है कि बुनियादी ढांचे की कमियों को दूर करें और नए निवेश लाकर तटीय इलाकों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें."

सागरमाला 2.0 एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें अब जहाज निर्माण, मरम्मत, तोड़ने और रिसाइकलिंग (पुनर्चक्रण) पर खास ध्यान दिया जाएगा. इसके लिए सरकार ने बजट से 40,000 करोड़ रुपये का समर्थन दिया है और अगले 10 सालों में 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा है.

मंत्री ने कहा, "हमारा मंत्रालय 2047 तक भारत के समुद्री क्षेत्र को पूरी तरह बदलने के लिए काम कर रहा है. इसके लिए Maritime Amrit Kaal Vision (MAKV) जैसी योजनाएं लाई गई हैं. इसका लक्ष्य भारत को दुनिया के टॉप 5 जहाज निर्माण वाले देशों में शामिल करना है और 4 मिलियन GRT (ग्रॉस रजिस्टर टन) की जहाज निर्माण क्षमता जोड़ना है. साथ ही बंदरगाहों की माल हैंडलिंग क्षमता को सालाना 10 अरब मीट्रिक टन तक बढ़ाना है, जो भारत के समुद्री उद्योग की अब तक की सबसे बड़ी विकास यात्रा होगी."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

9 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

12 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

12 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

9 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

3 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

5 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago