✕

होम / बिजनेस / सरकार ने बैंकों में हिस्सेदारी बेचने का खाका तैयार किया, फोकस में रहेंगे ये सरकारी बैंक

सरकार ने बैंकों में हिस्सेदारी बेचने का खाका तैयार किया, फोकस में रहेंगे ये सरकारी बैंक

सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है. इससे न केवल बैंकिंग सेक्टर बल्कि निवेशकों पर भी असर पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. लिस्टेड बैंकों और वित्तीय संस्थाओं में हिस्सेदारी बेचने में मदद करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) मर्चेंट बैंकरों और लीगल कंपनियों से बोलियां आमंत्रित की है. दीपम के आरएफपी (RFPs) के मुताबिक मर्चेंट बैंकरों और लीगल फर्मों को तीन साल के लिए एमपैनल्ड किया जाएगा. उनका कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ाया भी जा सकता है. मर्चेंट बैंकरों और लीगल कंपनियों के तौर पर बिड करने के लिए 27 मार्च 2025 आखिरी तारीख है. 

निजीकरण की दिशा में एक और कदम

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के अधीन आने वाले दीपम (Department of Investment and Public Asset Management) सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं में सरकारी हिस्सेदारी का प्रबंधन करता है. चयनित मर्चेंट बैंकर और लीगल फर्म चुनिंदा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सूचीबद्ध सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बेचने के लिए लेनदेन के समय सरकार को सलाह देंगे. 

मर्चेंट बैंकर पूंजी बाजार लेनदेन को संभालने की क्षमता के आधार पर दो श्रेणियों के तहत दीपम के साथ सूचीबद्ध होने के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहली श्रेणी 'ए प्लस' 2,500 करोड़ रुपये या उससे अधिक के लेनदेन के लिए है. इसी तरह 2,500 करोड़ रुपये से कम लेनदेन के लिए श्रेणी 'ए' होगी. मर्चेंट बैंकर के लिए बोलियां आमंत्रित करने के साथ ही सरकार ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी घटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

किस बैंकों और वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी कम होगी?

मौजूदा समय में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कई पब्लिक सेक्टर बैंकों और वित्तीय संस्थानों को शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी के 25 फीसदी मिनिमम शेयरहोल्डिंग मानकों को पालन करना बाकी है. सरकार ने ऐसे संस्थानों के लिए सेबी के नियम को पूरा करने का डेडलाइन एक अगस्त 2026 तय किया हुआ है. मौजूदा समय में 5 पब्लिक सेक्टर बैंकों को मिनिमम शेयरहोल्डिंग मानकों को पूरा करना है. अभी पंजाब एंड सिंघ बैंक में सरकार के पास 98.3 फीसदी, इंडियन ओवरसीज बैंक में 96.4 फीसदी, यूको बैंक में 95.4 फीसदी, सेंट्रल बैंक में 93.1 फीसदी और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 86.5 फईसदी स्टेक है. इसके अलावा आईआरएफसी में 86.36 फीसदी, 85.44 फीसदी स्टेक न्यू इँडिया एंश्योरेंस में है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

16 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

21 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

16 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago