✕

होम / बिजनेस / दिग्गज लॉजिस्टिक्स कंपनी DHL 8,000 नौकरियों को करेगी खत्म, इस वजह से लिया फैसला

दिग्गज लॉजिस्टिक्स कंपनी DHL 8,000 नौकरियों को करेगी खत्म, इस वजह से लिया फैसला

जर्मनी की लॉजिस्टिक्स दिग्गज डीएचएल ने इस साल जर्मनी में 8,000 नौकरियों में कटौती करने की योजना बनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जर्मन लॉजिस्टिक्स कंपनी DHL ने बड़ा ऐलान किया है. DHL, इस साल 8,000 लोगों की छंटनी करने जा रहा है. DHL ने 2027 तक 1 बिलियन यूरो ($1.08 बिलियन) से अधिक बचत करने के लिए इस साल 8,000 नौकरियों की छंटनी करने का ऐलान किया है. जर्मन लॉजिस्टिक्स कंपनी ने बताया कि इसके वार्षिक ऑपरेशनल लाभ में 7.2% की गिरावट आई है. यह छंटनी DHL के पोस्ट एंड पार्सल जर्मनी डिवीजन में की जाएगी और यह कुल कर्मचारियों का 1% से अधिक होगी. यह कदम कंपनी के "फिट फॉर ग्रोथ" प्रोग्राम का हिस्सा है.

8000 लोगों की होगी छंटनी

DHL के CEO टोबियास मेयर ने कहा कि छंटनी जबरन नहीं होगी, बल्कि कर्मचारियों के स्वाभाविक रूप से हटने से होगी. डीएचएल के अनुसार, कंपनी दुनिया भर के 220 से अधिक देशों और क्षेत्रों में लगभग 602,000 लोगों को रोजगार देती है. पोस्ट एंड पार्सल जर्मनी डिवीजन में कंपनी के 190,000 कर्मचारी हैं. बढ़ती लागत और कागजों कमी के कारण, पोस्ट और पार्सल विभाग को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मेयर ने कहा कि डीएचएल इस विभाग को बेचने का कोई इरादा नहीं रखता है. उन्होंने बताया कि डीएचएल में नौकरियों में कटौती का एक कारण मंगलवार को वर्डी श्रमिक संघ के साथ किए गए वेतन समझौते में था, जिसमें 5% वेतन वृद्धि और अतिरिक्त छुट्टियों के दिन शामिल थे.

कंपनी ने किया ऐलान

कंपनी के सीईओ ने कहा, "इस समझौते के कारण 2026 के अंत तक हमें लगभग 360 मिलियन यूरो का खर्च उठाना पड़ेगा." कंपनी के सीईओ मेयर ने एक बयान में कहा, "हमारी उम्मीद है कि 2025 में वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक स्थिति अस्थिर रहेगी." 2025 के लिए, कंपनी को 6 बिलियन यूरो से अधिक का ओपरेटिंग प्रॉफिट होने की उम्मीद है, जो विश्लेषकों के 6.29 बिलियन यूरो के अनुमान से कम है.

कैसी है कंपनी की वित्तीय प्रदर्शन

2024 में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBIT) 5.89 बिलियन यूरो रहा, जो अनुमानों (5.81 बिलियन यूरो) से थोड़ा बेहतर था. हालांकि, 2025 के लिए कंपनी ने 6 बिलियन यूरो से अधिक ऑपरेटिंग प्रॉफिट का अनुमान लगाया है, जो एक्सपर्ट की अनुमान 6.29 बिलियन यूरो के से कम है. इस दौरान कंपनी को उम्मीद है कि वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक स्थिति में अस्थिर बनी रहेगी. कंपनी ने निवेशकों को रिटर्न देने की नीति जारी रखते हुए प्रति शेयर 1.85 यूरो का स्थिर डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है. साथ ही, शेयर बायबैक प्रोग्राम को 2 बिलियन यूरो बढ़ाकर 6 बिलियन यूरो तक कर दिया गया है, जिसे 2026 तक बढ़ाया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

18 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

20 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

20 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

18 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

12 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

14 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

14 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

14 hours ago