✕

होम / बिजनेस / अप्रैल से लेकर नवंबर के बीच इतना रहा राजकोषीय घाटा, जानिए पिछले साल से कम है या ज्‍यादा

अप्रैल से लेकर नवंबर के बीच इतना रहा राजकोषीय घाटा, जानिए पिछले साल से कम है या ज्‍यादा

इस साल बजट भाषण के दौरान केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि इस साल वित्‍तीय घाटे के 5.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत सरकार ने देश की वित्‍तीय स्थिति को सामने लाने वाले कुछ आंकड़े जारी किए हैं. सरकार के अनुसार अप्रैल से लेकर नवंबर के बीच देश का राजकोषीय घाटा 50.9 प्रतिशत यानी 9.07 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गया है. जबकि अगर इसकी पिछले साल के वित्‍तीय घाटे से तुलना करें तो ये 58.9 प्रतिशत था. यानी से पिछले साल से लगभग 8 प्रतिशत कम था. 

अप्रैल से लेकर नवंबर तक इतनी रही आय 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर अप्रैल से लेकर नवंबर तक की आय के आंकड़ों पर नजर डालें तो शुद्ध कर राजस्‍व 14.36 ट्रिलियन रुपये रहा है. ये वार्षिक अनुमान का कोई 62 प्रतिशत रहा है. अगर पिछले साल की आय में नजर डालें तो पिछले साल देश की अप्रैल से लेकर नवंबर तक की आय 12.25 ट्रिलियन रुपये रही थी. वित्तिय घाटा सरकार की आय और व्‍यय के बीच के अंतर को दिखाता है. वहीं अगर इस अवधि के दौरान कुल व्‍यय 26.52 ट्रिलियन रुपये रहा था जो वार्षिक लक्ष्‍य का 59 प्रतिशत था. जबकि पिछले साल ये 24.43 ट्रिलियन रुपये था. 

इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर इतना हुआ खर्च 
अगर पहले आठ महीनों में सरकार के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर खर्च को देखें तो वो 5.86 ट्रिलियन रुपये रहा था, जो कि सालाना लक्ष्‍य का 58.5 प्रतिशत रहा था. जबकि पिछले साल ये इसी समय पर 4.47 ट्रिलियन रुपये रहा था.वहीं अगर केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट को देखें तो तो उसमें उन्‍होंने इसे वर्ष 2024 तक GDP के 5.9 प्रतिशत लाने की बात कही थी. हाल ही में हुए संसद के सत्र में भी केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री भागवद कराद ने भी यही बात कही थी. जबकि पहले सात महीनों में इस फीगर को देखें तो 8.04 ट्रिलियन रुपये रहा था जो अनुमान का 45 प्रतिशत था. 

RBI ने कही थी ये बात 
कुछ समय पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा था कि सरकार की केन्‍द्र और राज्‍यों के द्वारा अच्‍छे राजस्‍व प्राप्‍त करने के कारण राजकोषीय घाटा जीडीपी का 7 प्रतिशत रह सकता है. वहीं एक अन्‍य अध्‍ययन में ये भी कहा गया था कि केन्‍द्र सरकार ने प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष दोनों प्रकार के कर का बेहतरीन संग्रह किया है. इससे अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार, बेहतर कर शासन और प्रशासन के साथ-साथ कार्पोरेट क्षेत्र की लाभप्रदता में सुधार दिखा है. 

ये भी पढें: मोबाइल बनाने वाली इस कंपनी ने लॉन्‍च की नई कार, 1 टाइम चार्ज में जाती है 800 किलोमीटर
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

16 hours ago

बड़ी खबरें