✕

होम / बिजनेस / मुंबई में 1 से 4 मई को होगा पहला WAVES समिट, दुनिया के बड़े मीडिया लीडर करेंगे शिरकत

मुंबई में 1 से 4 मई को होगा पहला WAVES समिट, दुनिया के बड़े मीडिया लीडर करेंगे शिरकत

यह समिट दुनियाभर के बड़े इवेंट्स जैसे दावोस और कान्स से प्रेरित है और इसका मकसद भारत को मीडिया और एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब बनाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत अपनी सबसे बड़ी मीडिया और एंटरटेनमेंट (M&E) समिट – WAVES 2025 – की मेज़बानी करने की तैयारी कर रहा है. यह समिट 1 से 4 मई तक मुंबई में होगी. WAVES 2025 अपने तरह का पहला ऐसा आयोजन होगा, जिसमें मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सभी हिस्से एक ही छत के नीचे आएंगे – जैसे फिल्में, OTT प्लेटफॉर्म, गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, AVGC-XR और नई तकनीकें.

दावोस और कान्स से प्रेरित है यह समिट

यह समिट दुनियाभर के बड़े इवेंट्स जैसे दावोस और कान्स से प्रेरित है और इसका मकसद भारत को मीडिया और एंटरटेनमेंट का ग्लोबल हब बनाना है. भारत की M&E इंडस्ट्री 2029 तक 50 बिलियन डॉलर के मार्केट साइज तक पहुंच सकती है. WAVES 2025 इस सफर में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. यह समिट दुनियाभर के क्रिएटर्स, इनवेस्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स को एक मंच पर लाएगी ताकि नए आइडिया और साझेदारी को बढ़ावा मिल सके. इस पूरी कोशिश की सबसे खास बात है – कहानी सुनाने की कला. इसमें भारत हमेशा से आगे रहा है, चाहे वो पुरानी कहानियाँ हों या आज की फिल्में.

भारत की ताकत को दुनिया के बाजार से जोड़ना

WAVES समिट का मुख्य मकसद है, कनेक्शन बनाना. यानी भारत की मीडिया और एंटरटेनमेंट की टैलेंट और ताकत को दुनियाभर के बाजार से जोड़ना, और साथ ही विदेशों से नए मौके भारत में लाना. यह समिट इंडस्ट्री की ग्रोथ को तेज़ करेगी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और वर्चुअल रियलिटी (VR) जैसी नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी, और युवा क्रिएटर्स को आगे बढ़ाएगी. इसके लिए "Create in India Challenge" जैसी पहलें होंगी, जो नए टैलेंट को दुनिया के सामने दिखने का मौका देंगी.

पीएम मोदी समेत अन्य CEO’s शामिल होंगे

इस समिट में कई बड़े कार्यक्रम होंगे, जिनका मकसद बातचीत और काम को आगे बढ़ाना है. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के बड़े CEOs के साथ एक राउंडटेबल, टॉप पॉलिसी मेकर्स के साथ ग्लोबल मीडिया डायलॉग, और इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ सेशंस शामिल होंगे – जहां नए ट्रेंड्स और चुनौतियों पर चर्चा होगी.

इस इवेंट का आखिरी पड़ाव होगा WAVES Declaration 2025 की घोषणा, जिसमें मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य के लिए एक साझा रास्ता बताया जाएगा. भारत पवेलियन भारत की कहानियों की समृद्ध विरासत को दिखाएगा – छपाई (प्रिंट), आवाज़ (ऑडियो) और वीडियो (विज़ुअल) के ज़रिए कहानियों के बदलते रूपों को दिखाया जाएगा. साथ ही, WAVES Exhibition में भारत और दुनिया की बड़ी कंपनियों की नई तकनीकों और इनोवेशन को खास जगह मिलेगी.

भारत की कला और विविधता की बनेगी मिसाल

WAVES Bazaar और सालभर चलने वाला e-Bazaar, एक ऐसा इंटरनेशनल मार्केट बनाएंगे जहां कंटेंट और पार्टनरशिप के नए मौके मिलेंगे. वहीं, WaveXcelerator में स्टार्टअप्स अपने आइडिया इनवेस्टर्स को लाइव पिच कर सकेंगे. CreatoSphere में इंटरऐक्टिव अनुभव होंगे – जैसे गेमिंग एरीना, मास्टरक्लास, वर्कशॉप और "Create in India Challenge" का ग्रैंड फिनाले. WAVES Cultural के तहत लाइव म्यूज़िक शो, क्लासिकल और फ्यूज़न परफॉर्मेंस जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत की कला और विविधता को पेश करेंगे.

WAVES 2025 सिर्फ एंटरटेनमेंट का जश्न नहीं है, बल्कि इंडस्ट्री के भविष्य को नया आकार देने की कोशिश है. कंटेंट क्रिएशन, फाइनेंसिंग, गेमिंग, एनीमेशन, म्यूज़िक, आई.पी. डेवलपमेंट और नई तकनीकों को बढ़ावा देकर यह समिट भारत में निवेश बढ़ाना, स्किल्ड वर्कफोर्स बनाना और ग्लोबल क्रिएटिव इकोनॉमी में भारत की हिस्सेदारी को मज़बूत करना चाहती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago