✕

होम / बिजनेस / सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, दिल्ली-मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, दिल्ली-मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

अमेरिकी महंगाई के उम्मीद से ज्यादा रहने, डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से कीमती धातुओं पर दबाव; MCX पर सोना 2.5% और चांदी 3% से ज्यादा टूटी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 hours ago

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा महंगाई के आंकड़े आने, डॉलर मजबूत होने और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की ओर से दिसंबर और मार्च 2027 में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंकाओं ने भी सोने-चांदी की कीमतों को कमजोर किया है. हालांकि, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में कुछ सुधार के संकेत दिखाई दिए.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना गुरुवार को 2.5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,36,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, इसी डिलीवरी अवधि की चांदी का वायदा भाव पिछले कारोबारी सत्र में 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर 1,78,724 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, शुक्रवार को कारोबार के दौरान कुछ रिकवरी देखने को मिली. भारतीय समय के अनुसार, उपलब्ध आंकड़ों में शुक्रवार को 01:16 GMT पर कॉमेक्स (COMEX) में सोना 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 3,893 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी का भाव लगभग स्थिर रहते हुए 50.065 डॉलर प्रति औंस पर था.

क्यों गिर रही हैं सोने और चांदी की कीमतें?

अमेरिका में महंगाई के उम्मीद से ज्यादा रहने, डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. इसके साथ ही बाजार में यह आशंका भी बढ़ रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर और मार्च 2027 में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है.

दरअसल, ब्याज दरें बढ़ने से सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं का आकर्षण कम हो जाता है, क्योंकि इनसे निवेशकों को ब्याज के रूप में कोई नियमित आय नहीं मिलती. ऐसे में ऊंची ब्याज दरों के माहौल में निवेशक दूसरे विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं. आगे सोने और चांदी की कीमतों की दिशा अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर संकेतों और डॉलर की चाल पर निर्भर करेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PLI योजनाओं से निवेश तो आया, लेकिन रोजगार सृजन में पिछड़ी सरकार; लक्ष्य का सिर्फ 28% हासिल

14 पीएलआई योजनाओं के तहत 8.49 लाख नौकरियां ही पैदा हुईं, जबकि 30 लाख रोजगार का था लक्ष्य; नीति आयोग की रिपोर्ट में योजनाओं के प्रदर्शन पर उठे सवाल

4 hours ago

भारत में कोयले की मांग 4.2% बढ़कर 1,350 मिलियन टन पहुंचने का अनुमान, वैश्विक वृद्धि से रहेगी आगे: विश्व बैंक

साल 2026 में देश की कोयला खपत में 54 मिलियन टन की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जबकि घरेलू उत्पादन 13 मिलियन टन बढ़कर रिकॉर्ड 1,090 मिलियन टन पर पहुंच सकता है.

7 hours ago

हल्दीराम का मेगा IPO! 2027 में 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, 1 लाख करोड़ से ज्यादा होगा वैल्यूएशन

कंपनी ने IPO की प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए EY को नियुक्त किया है. प्रस्तावित इश्यू में नए शेयर जारी करने के साथ मौजूदा निवेशकों की हिस्सेदारी की बिक्री भी शामिल हो सकती है.

7 hours ago

शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी फिसला; इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 81,911 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 0.18 फीसदी चढ़कर 25,299 के स्तर पर पहुंच गया था.

7 hours ago

दो साल बाद RBI की 6% सीमा से पार पहुंची खुदरा महंगाई, प्याज के दाम में 116% की सालाना बढ़ोतरी

खाने-पीने की चीजों, खासकर सब्जियों की कीमतों में तेजी से अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 फीसदी हो गई. सितंबर में यह 5.54 फीसदी थी. खाद्य महंगाई दर भी बढ़कर 8.94 फीसदी पहुंच गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में महंगाई का दबाव शहरों से ज्यादा रहा.

22 hours ago


बड़ी खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

59 minutes ago

PLI योजनाओं से निवेश तो आया, लेकिन रोजगार सृजन में पिछड़ी सरकार; लक्ष्य का सिर्फ 28% हासिल

14 पीएलआई योजनाओं के तहत 8.49 लाख नौकरियां ही पैदा हुईं, जबकि 30 लाख रोजगार का था लक्ष्य; नीति आयोग की रिपोर्ट में योजनाओं के प्रदर्शन पर उठे सवाल

4 hours ago

देश की 39 बिजली कंपनियों का CAG करेगा पहला राष्ट्रीय ऑडिट, 5 साल के आंकड़ों की होगी जांच

बिजली वितरण क्षेत्र की वित्तीय स्थिति और कामकाज की होगी पांच साल के आंकड़ों के आधार पर जांच, उपभोक्ता सेवाओं, बिजली आपूर्ति और तकनीकी एवं वाणिज्यिक नुकसान का भी होगा आकलन

1 hour ago

पश्चिम एशिया के तनाव का विमानन क्षेत्र पर असर, भारत-UAE-ओमान मिलकर तलाशेंगे समाधान

पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक हालात और क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र के संचालन पर पड़ रहे असर को देखते हुए तीनों देशों ने समन्वय बढ़ाने का फैसला किया है. इस समिति का उद्देश्य विमानन सेवाओं में आ रही परिचालन संबंधी बाधाओं का समाधान तलाशना है.

2 hours ago

Nvidia में बड़ा नेतृत्व बदलाव, 33 साल बाद जेनसन हुआंग ने CEO पद छोड़ा; कोलेट क्रेस को मिली अंतरिम कमान

कंपनी के CFO कोलेट क्रेस संभालेंगी अंतरिम जिम्मेदारी, स्थायी CEO के लिए आंतरिक और बाहरी उम्मीदवारों पर विचार करेगा बोर्ड; हुआंग के खिलाफ विदेशी खुफिया संबंधों के आरोपों की स्वतंत्र जांच भी शुरू

3 hours ago