✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में लौटी रौनक, आज कमाई के लिए इन शेयरों पर रखें नजर

शेयर बाजार में लौटी रौनक, आज कमाई के लिए इन शेयरों पर रखें नजर

बुधवार को शेयर बाजार की मजबूती ने यह साफ संकेत दिया कि निवेशकों का भरोसा अब भी कायम है, खासकर बैंकिंग और मिडकैप स्टॉक्स इसका प्रमाण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को दमदार वापसी करते हुए निवेशकों को राहत दी. बीते तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लगा और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ने मजबूती के साथ दिन का अंत किया. बाजार की यह तेजी ग्लोबल संकेतों और प्रमुख बैंकिंग शेयरों में लिवाली के दम पर आई. साथ ही कुछ चुनिंदा शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर छूकर निवेशकों को अच्छा मुनाफा कमाने का मौका दिया. दूसरी ओर, कुछ स्टॉक्स में कमजोरी के संकेत भी उभरकर सामने आए हैं, जिससे आने वाले दिनों में सावधानी बरतना जरूरी हो गया है. तो चलिए जानते हैं आज निवेशकों को कहां से कमाई हो सकती है?

दोनों इंडेक्स में उछाल
बुधवार को BSE का सेंसेक्स 410.19 अंक या 0.51% की बढ़त के साथ 81,596.63 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 835.2 अंक तक चढ़ा.
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 129.55 अंक यानी 0.52% की तेजी के साथ 24,813.45 अंक पर बंद हुआ.

कल इन शेयरों ने किया निवेशकों को मालामाल
बाजार में यह उछाल एशियाई बाजारों में मजबूती और घरेलू स्तर पर HDFC बैंक व ICICI बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में लिवाली के चलते आया. इस तेजी के चलते निवेशकों की सेंटीमेंट में सुधार देखा गया. सेंसेक्स की टॉप गेनर कंपनियों में बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, नेस्ले, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल रहे. इन शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को बुधवार को अच्छी कमाई हुई.

इन शेयरों में दिखी कमजोरी
हालांकि कुछ शेयरों में दबाव भी देखने को मिला. इनमें इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड और आईटीसी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं, जो बुधवार को नुकसान में रहे.

आज इन शेयरों पर रखें नजर
कुछ शेयर ऐसे भी रहे जिन्होंने 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर छू लिया है. इनमें Tata Teleservices (Maharashtra), Trident, JK Tyre, Go Digit, Glaxosmithkline Pharma, Caplin Point, TBO Tek और LT Foods शामिल हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह इन स्टॉक्स में तेजी का संकेत है. एक्सपर्ट्स के अनुसार निवेशक इन पर दांव लगाते हैं, तो अच्छी कमाई हो सकती है.

इन शेयरों में दिखे मंदी के संकेत
दूसरी ओर, MACD इंडिकेटर ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. इनमें IndusInd Bank, Kotak Bank और Power Grid शामिल हैं. इसके अलावा Dixon Technologies, Newgen Software, Aster DM Healthcare, Radico Khaitan, Signatureglobal और Aegis Logistics के शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखा गया है, जिससे इन शेयरों में गिरावट शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

52 minutes ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

7 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

52 minutes ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

5 hours ago