होम / बिजनेस / सुलझ गया Honasa Consumer और HUL के बीच विज्ञापन पर छिड़ा विवाद, जानें पूरा मामला

सुलझ गया Honasa Consumer और HUL के बीच विज्ञापन पर छिड़ा विवाद, जानें पूरा मामला

न्यायालय ने HUL को 24 घंटे के भीतर अपने ऑनलाइन विज्ञापन और 48 घंटे के भीतर होर्डिंग हटाने का निर्देश दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड मामाअर्थ की मालिक होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) और दिग्गज FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के बीच सनस्क्रीन प्रोडक्ट को लेकर छिड़ी वॉर अब खत्म हो गई है. दोनों कंपनियां विवादित एडवर्टाइजमेंट हटाने पर राजी हो गई हैं. वही एडवर्टाइजमेंट, जिनके चलते पहले बयानबाजी हुई और फिर बात अदालत तक पहुंच गई. लेकिन अब तूफान के बाद की शांति होती दिख रही है. लेकिन दोनों कंपनियां आखिर किस बात को लेकर भिड़ी थीं?

क्या था मामला?

मामला शुरू होता है HUL के ब्रांड लैक्मे की सनस्क्रीन के एक एड से. लैक्मे के SPF 50 सनस्क्रीन के एड में HUL ने दावा किया कि SPF 50 का दावा करने वाले कुछ "ऑनलाइन बेस्टसेलर सनस्क्रीन" हकीकत में SPF 20 तक का ही प्रोटेक्शन देते हैं. हालांकि HUL ने अपने कैंपेन में किसी ब्रांड का नाम नहीं लिया, लेकिन इमेज और वीडियो में लैक्मे के प्रोडक्ट के साथ दूसरी ओर एक पीली बोतल दिखाई गई. एड में यह भी दिखाया गया कि लैक्मे, अन्य सनस्क्रींस को लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए चैलेंज कर रही है.

"ऑनलाइन बेस्टसेलर सनस्क्रीन."... लैक्मे के एड में इस फ्रेज का इस्तेमाल होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (HCL) को नागवार गुजरा. होनासा का तर्क है कि एड में स्पष्ट रूप से उसके एक अन्य ब्रांड द डर्मा कंपनी की सनस्क्रीन को टारगेट किया गया है. यह कंपनी का टॉप सेलिंग प्रोडक्ट है. होनासा ने अपने इस तर्क के पीछे पैकेजिंग में समानता और ऑनलाइन लोकप्रियता का हवाला दिया. इसके बाद होर्डिंग्स पर द डर्मा कंपनी की सनस्क्रीन के एड में लैक्मे का नाम लेकर HUL पर निशाना साधा. सनस्क्रीन के SPF 50 इन-वीवो टेस्टेड होने पर लैक्मे को बधाई दी गई और द डर्मा कंपनी के स्टैंडर्ड की बराबरी करने के लिए स्वागत किया गया.

गजल अलघ ने सोशल मीडिया पोस्ट में सुनाई खरी-खरी

इतना ही नहीं HUL पर निशाना कसते हुए होनासा कंज्यूमर की को-फाउंडर गजल अलघ ने एक लंबी चौड़ी सोशल मीडिया पोस्ट डाली. उन्होंने आरोप लगाया कि फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स इंडस्ट्री में लंबे समय से अच्छी प्रतिस्पर्धा की कमी है. इसके कारण बड़े ट्रेडिशनल ब्रांड लापरवाह हो गए हैं. साथ ही यह भी कहा, 'ट्रेडिशनल ब्रांड्स को नाम से लेकर पैकेजिंग तक प्रोडक्ट्स की खुलेआम नकल करते हुए देखकर खुशी हुई. हम इनोवेशन करते रहेंगे और रास्ता दिखाते रहेंगे.

Lakme ने किया पलटवार

इसके बाद लैक्मे ने न्यूजपेपर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान में कहा, 'कुछ ब्रांड जो वर्तमान में ऑनलाइन बेस्ट सेलर लिस्ट में हैं, इन-वीवो टेस्ट किए जाने का दावा कर रहे हैं: हालांकि, उनके इन-मार्केट सनस्क्रीन प्रोडक्ट का सैंपल SPF 50 के दावे के उलट SPF 20 का प्रोटेक्शन देता है.' लैक्मे का कहना है कि वह पिछले 10 साल यानि 2015 से अपने प्रोडक्ट्स का इन-वीवो टेस्ट करा रही है. इन-वीवो, टेस्टिंग का एक क्लीनिकल मेथड है. यह एक लिविंग बीइंग जैसे इंसान, जानवर या पौधे के अंदर की गई बायोलॉजिकल प्रोसेस को रेफर करता है.

कोर्ट में कैसे पहुंचा मामला

बयानबाजी के बाद होनासा कंज्यूमर ने HUL के दावों पर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. होनासा का आरोप है कि 'SPF लाई डिटेक्टर टेस्ट' टाइटल से HUL के लैक्मे ब्रांड की सनस्क्रीन के एड कैंपेन ने कॉम्पिटीटिव प्रोडक्ट्स को अनुचित रूप से कमतर आंका है. लिहाजा कंपनी ने HUL का एड हटाए जाने की मांग की. आरोप लगाया कि 'लैक्मे सन एक्सपर्ट SPF 50' एड कैंपेन "झूठा, अपमानजनक, भ्रामक और अनुचित" है. इस पर जज अमित बंसल की सिंगल बेंच ने कहा कि HUL का विज्ञापन "पहली नजर में अपमानजनक है". लेकिन साथ ही HUL को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए एक दिन का समय दिया.

उन्होंने गुरुवार को होने वाली अगली सुनवाई तक HUL को न्यूजपेपर, बिलबोर्ड या सोशल मीडिया में ऐसे एड चलाने से रोकने से भी इनकार कर दिया. होनासा कंज्यूमर की ओर से अपने एड में लैक्मे का नाम डायरेक्टली इस्तेमाल किए जाने और मुकदमे पर HUL भी चुप नहीं बैठी. उसने भी होनासा कंज्यूमर के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में एक अलग मुकदमा दायर कर दिया.

और हो गई सुलह

HUL और होनासा कंज्यूमर दोनों, अपने एड कैंपेन और सोशल मीडिया पोस्ट को विदड्रॉ करने के लिए राजी हो गईं. दिल्ली हाई कोर्ट में HUL ने लैक्मे सनस्क्रीन के एड को वापस लेने का कमिटमेंट किया. वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट में एक साथ हुई सुनवाई में दोनों पक्षों ने अपने-अपने ऑनलाइन पोस्ट हटाने पर सहमति जताई. अदालत ने पाया कि होनासा की गजल अलघ के कमेंट्स को भी अपमानजनक माना जा सकता है.

दोनों पक्षों ने 24 घंटे के अंदर एड और 48 घंटे के अंदर होर्डिंग हटाने पर सहमति जताई. इसके अलावा, HUL ने विज्ञापनों में दिखाए गए अन्य प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग का रंग ऑरेंज से बदलकर हल्का पीला करने और "ऑनलाइन बेस्टसेलर" फ्रेज को बदलकर "कुछ सेलर" करने पर सहमति जताई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने HUL की अंडरटेकिंग को मंजूर कर लिया, जिससे आगे किसी निषेधाज्ञा या आदेश की जरूरत के बिना ही मामला प्रभावी रूप से सुलझ गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 day ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

1 day ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

1 day ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

1 day ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

2 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

6 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

5 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago