✕

होम / बिजनेस / क्रिप्टो बाजार को फिर मिली रफ्तार, $109,481.83 पर पहुंची Bitcoin की कीमत

क्रिप्टो बाजार को फिर मिली रफ्तार, $109,481.83 पर पहुंची Bitcoin की कीमत

बिटकॉइन ने चार महीने बाद नया रिकॉर्ड बनाते हुए $109,481.83 का उच्चतम स्तर छू लिया है, जिससे क्रिप्टो बाजार में एक बार फिर तेजी का माहौल बना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बिटकॉइन ने एक बार फिर अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है. चार महीनों के लंबे इंतजार के बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने बुधवार को नया रिकॉर्ड बनाते हुए $109,481.83 के उच्चतम स्तर को छू लिया. यह जनवरी 2025 के बाद पहली बार है जब बिटकॉइन ऑल टाइम हाई पर पहुंचा है.

टैरिफ विवाद के हल से आया उछाल

विश्लेषकों का मानना है कि इस तेजी के पीछे टैरिफ विवाद में स्पष्टता का आना प्रमुख कारण है. बुधवार को बिटकॉइन में 2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जिसने इसे एक नया शिखर छूने में मदद की. बाजार विश्लेषकों के अनुसार, बिटकॉइन का यह व्यवहार अक्सर टेक शेयरों जैसा होता है, जो शेयर बाजार की तरह उतार-चढ़ाव दर्शाता है.

डॉलर में कमजोरी ने भी दी रफ्तार

हाल के हफ्तों में डॉलर में कमजोरी का रुख रहा है, जिससे अमेरिकी मुद्रा की तुलना में बिटकॉइन को लाभ मिला है. अप्रैल 2025 की तुलना में Nasdaq में भी 30 प्रतिशत की तेजी देखी गई है, जिससे क्रिप्टो बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है.

बढ़ा बिटकॉइन का मार्केट कैप

CoinSwitch के अनुसार, बिटकॉइन की यह हालिया तेजी BTC फ्यूचर्स ओपन इंटरेस्ट में 10.65% की उछाल के चलते आई है, जो \$74.35 बिलियन तक पहुंच गया. इसमें Binance का योगदान $12.28 बिलियन रहा. वहीं, अमेरिका के स्पॉट बिटकॉइन ETF ने मंगलवार को $41.7 मिलियन का नेट फ्लो दर्ज किया, जो लगातार पांचवें दिन सकारात्मक रहा. फिलहाल बिटकॉइन का कुल मार्केट कैप $2.12 ट्रिलियन पर पहुंच गया है, जबकि इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम $50.38 बिलियन रहा. CoinDCX की रिसर्च टीम के मुताबिक, वॉल्यूम में मामूली गिरावट के बावजूद बाजार में उछाल दिख रहा है, जो मंदी के प्रभाव में कमी का संकेत है. यह निवेशकों के बीच भरोसे की वापसी को दर्शाता है.

ऑल्टकॉइन्स में भी रौनक

बिटकॉइन के साथ-साथ अन्य ऑल्टकॉइन्स में भी तेजी देखी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एथेरियम 0.30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ $2,564.52 पर पहुंच गया, जबकि XRP $2.37 पर ट्रेड कर रहा है. सोलाना, लिटकोइन और कार्डानो जैसी अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसीज में भी मजबूती देखी गई है. यूनोकॉइन के सह-संस्थापक और सीईओ सात्विक विश्वनाथ ने बताया कि बिटकॉइन $107,000 के करीब मजबूत आधार बना रहा है, जिसमें $98,000 का समर्थन और $109,500 का प्रमुख प्रतिरोध स्तर है. यदि यह स्तर टूटता है तो बिटकॉइन $112,000 तक जा सकता है

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

52 minutes ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

7 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

52 minutes ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

5 hours ago