✕

होम / बिजनेस / साल 2034 तक ₹190 लाख करोड़ का होगा देश का रिटेल मार्केट, 2024 में पहुंचा ₹82 लाख करोड़ पर

साल 2034 तक ₹190 लाख करोड़ का होगा देश का रिटेल मार्केट, 2024 में पहुंचा ₹82 लाख करोड़ पर

भारत का रिटेल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, जिसका साइज 2024 में बढ़कर 82 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जबकि 2014 में यह 35 लाख करोड़ रुपये था. 10 सालों में यह 8.9 परसेंट बढ़ा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के रिटेल सेक्टर में तेजी से विकास हो रहा है. हाल में ही आई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का खुदरा यानी रिटेल सेक्टर 2034 तक बढ़कर 190 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. भारत में खुदरा बाजार 2024 में 82 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है जो कि साल 2014 में 35 लाख करोड़ रुपये का था. पिछले दशक के दौरान देश का खुदरा सेक्टर सालाना 8.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा है.

तेजी से बढ़ रही है समझदार नागरिकों की संख्या

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप बीसीजी और रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि अलग-अलग उपभोक्ता समूहों के साथ रिटेल विक्रेताओं को विभिन्न अवसरों को पहचानने और भारत और इंडिया में सफल होने के लिए उन्हें लोगों की जरूरतों को समझना जरूरी होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका सबसे अधिक लाभ उन खुदरा विक्रेताओं को होगा जिनके पास देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को समझने की जरूरत है.

विविधता वाले कस्टमर के बढ़ने से बढ़ा मार्केट

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की आर्थिक वृद्धि तथा विविधता वाले उपभोक्ता आधार की वजह से खुदरा क्षेत्र तेजी से बढ़ा है. रिपोर्ट कहती है कि कोविड-19 महामारी के समय को छोड़कर भारत की उपभोग वृद्धि का रुख अच्छा रहा है. भारतीय खुदरा क्षेत्र 2024-34 के दौरान सबसे ऊंची वृद्धि दर्ज करने के लिए तैयार है. इसमें कहा गया है कि भारतीय खुदरा क्षेत्र विशाल है और इसके 2034 तक 190 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है.

अवसर के साथ-साथ चुनौतियां

भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है और रिटेल सेक्टर में तेजी आ रही है, लेकिन तेजी ऐसी ही बनी रहेगी इसके कई फैक्टर हैं. रिपोर्ट में इस ओर इशारा किया गया है कि बढ़ती आबादी के साथ लोगों के बिहेवियर में भी चेंज आ रहा है. कस्टमर नई चीजों को खरीदने के प्रति पहले से ज्यादा सचेत है. इसी के साथ फीमेल वर्कफोर्स के बढ़ते दायरे के साथ परचेज बिहेवियर को भी नया आकार मिल रहा है. कुल मिलाकर आने वाले समय में जिनते अवसर हैं, उतनी चुनौतियां भी हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

21 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

21 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

32 minutes ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

15 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

17 hours ago