✕

होम / बिजनेस / देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने जारी किए तिमाही नतीजे, 83 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने जारी किए तिमाही नतीजे, 83 प्रतिशत बढ़कर 16,891 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक का मुनाफा 84 प्रतिशत बढ़ गया है, बावजूद इसके बैंक के शेयर में गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े पीएसयू बैंक एसबीआई ने दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में  बैंक का स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर 84 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है. हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है. बैंक के नतीजे आने के बाद इसके शेयर भी नीचे गिर गए हैं. गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर इसके शेयर में 1.67 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. तो आइए बैंक के वित्तीय परिणाम पर एक नजर डालते है.

दिसंबार तिमाही में SBI का वित्तीय प्रदर्शन
दिसंबर तिमाही में एसबीआई का स्टैंडएलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 84.32 प्रतिशत बढ़कर 16,891.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 7.8 प्रतिशत की गिरावट आई है. दिसंबर तिमाही में बैंक की डिपॉजिट ग्रोथ सालाना आधार पर 10 प्रतिशत रही. वहीं, .नेट इंटेरेस्ट इनकम 39816 करोड़ रुपये से बढ़कर 41446 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. एसेट क्वालिटी की बात करें तो तिमाही आधार पर ग्रॉस एनपीए 2.13 प्रतिशत से घटकर 2.07 प्रतिशत पर आ गया, लेकिन नेट एनपीए 0.53 प्रतिशत पर बना हुआ है. प्रोविजनिंग 4506 करोड़ रुपये से घटकर 911 करोड़ रुपये पर आ गया है. 

SBI के शेयर का प्रदर्शन

गुरुवार को खबर लिखने तक SBI के शेयर 1.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 753.10 रुपये पर कारोबार करते दिखे. पिछले एक वर्ष में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों ने लगभग 27% की वृद्धि दर्ज की है. वहीं, पिछले छह महीनों में एसबीआई के शेयरों में कुछ उतार-चढ़ाव देखा गया है. 6 अगस्त 2024 को एसबीआई का शेयर 871 रुपये तक पहुंच गया था, जो चार महीने का उच्चतम स्तर था. हालांकि, 6 फरवरी 2025 को यह 758 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले छह महीनों में लगभग 9.65 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है. विश्लेषकों के अनुसार, एसबीआई के शेयरों में अभी भी वृद्धि की संभावना है, और 2024 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

14 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

14 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

14 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

15 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

18 hours ago