✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, आज इन स्टॉक्स में दिख रहा मजबूत बुलिश ट्रेंड

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, आज इन स्टॉक्स में दिख रहा मजबूत बुलिश ट्रेंड

शुक्रवार को BSE का सेंसेक्स 449.53 अंक की बढ़त के साथ 85,267.66 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE निफ्टी 148.40 अंक की तेजी के साथ 26,046.95 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है. सकारात्मक वैश्विक संकेतों और मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए. इसी बीच कुछ चुनिंदा शेयरों में तेज उछाल के संकेत दिख रहे हैं, जो निवेशकों के लिए कमाई का मौका दे सकते हैं. शुक्रवार को दलाल स्ट्रीट पर मजबूती देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 449.53 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 85,267.66 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 502 अंक से ज्यादा चढ़कर 85,320 के आसपास पहुंच गया था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 148.40 अंक यानी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 26,046.95 पर बंद हुआ और एक बार फिर 26,000 के ऊपर टिकने में सफल रहा.

किन दिग्गज शेयरों में रही तेजी

शुक्रवार को सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, मारुति, भारती एयरटेल और इटर्नल के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए. दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, आईटीसी और एशियन पेंट्स में दबाव देखने को मिला और ये शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

आज इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज बाजार में कुछ शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है. Transformers & Rectifiers, Anant Raj, Hindustan Zinc, Hindustan Copper, GMR Airports, Choice International और CCL Products जैसे शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार कर चुके हैं, यह इन शेयरों में आगे भी तेजी बने रहने का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में सावधानी की जरूरत

तकनीकी संकेतक एमएसीडी के अनुसार SKF India, Tata Teleservices, Jubilant Food, DCM Shriram, KFIN Technologies, HUL और PI Industries के शेयरों में मंदी के संकेत मिले हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में फिलहाल कमजोरी रह सकती है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है. कुल मिलाकर बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है. चुनिंदा मेटल और मिडकैप शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं, जबकि कुछ दिग्गज शेयरों में दबाव है. 

इन पर भी रखें नजर

आज शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं, जिनमें निवेश, बड़े ऑर्डर, रणनीतिक साझेदारी और नियामकीय अपडेट शामिल हैं. विप्रो ने Google Cloud और Microsoft के साथ एआई को बढ़ावा देने के लिए अपनी साझेदारियों को मजबूत किया है, वहीं डॉ. रेड्डीज़ के आंध्र प्रदेश स्थित प्लांट का USFDA निरीक्षण हुआ है और Form 483 जारी किया गया है. एनएलसी इंडिया को उत्तर प्रदेश में 110 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है और ग्रीन एनर्जी के लिए जॉइंट वेंचर का ऐलान किया है. KEC इंटरनेशनल को ट्रांसमिशन और सिविल सेक्टर में करीब ₹1,150 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं, हालांकि कंपनी के रिन्यूएबल्स बिजनेस से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने इस्तीफा दिया है. वहीं, पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने अपनी सब्सिडियरी में ₹2,250 करोड़ का अतिरिक्त निवेश किया है, जिससे ये सभी शेयर निवेशकों की नजर में रह सकते हैं.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

13 minutes ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

26 minutes ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

37 minutes ago

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

50 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

50 minutes ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

13 minutes ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

26 minutes ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

37 minutes ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

20 hours ago