✕

होम / बिजनेस / आने वाला है सबसे बड़ा REIT IPO, SEBI के पास ड्राफ्ट हुआ जमा, ₹6200 करोड़ जुटाने का प्लान

आने वाला है सबसे बड़ा REIT IPO, SEBI के पास ड्राफ्ट हुआ जमा, ₹6200 करोड़ जुटाने का प्लान

यह इश्यू बुक बिल्डिंग प्रोसेस के माध्यम से बनाया जाएगा, जिसमें इश्यू का 75% तक हिस्सा इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को आवंटन के लिए उपलब्ध होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की सबसे ऑफिस रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) का दावा करने वाली कंपनी नॉलेज रिएल्टी ट्रस्ट (Knowledge Realty Trust) ने आईपीओ के लिए आवेदन किया है. कंपनी की तरफ से किए आवेदन के अनुसार वो आईपीओ के जरिए 6200 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेंगे. बता दें, इस REIT में ब्लैकस्टोन और Sattva Developers ने निवेश किया है. अगर इसी साइज पर आईपीओ आता है तो यह देश के सबसे REIT की लिस्टिंग होगी.

6 शहरों में ऑफिस ऑपरेट करती है कंपनी

कंपनी बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, गुरुग्राम, अहमदाबाद और चेन्नई में प्रॉपर्टी ऑपरेट करती है. कंपनी के पास 40 मिलियन स्कवायर फुट का एरिया है. कंपनी का दावा है कि वो भारत की सबसे बड़ी REIT है. सितंबर 2024 तक जिसका ग्रॉस एसेट वैल्यू 59,445 करोड़ रुपये रहा था. अप्रैल से सितंबर 2024 के दौरान कंपनी का नेट ऑपरेटिंग इनकम 1632.40 करोड़ रुपये रहा था. बता दें, कंपनी बीएसई और एनएसई में लिस्ट हो सकती है. कंपनी को अभी कुल 20, 197.40 रुपये की उधारी चुकानी है. बता दें, माना जा रहा है कि कंपनी आईपीओ से जुटे पैसे का प्रयोग कर्ज चुकाने के लिए भी कर सकती है.

आईपीओ की जिम्मेदारी इन कंपनियों को

इश्यू के लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज, जेएम फाइनेंशियल, मॉर्गन स्टेनले इंडिया कंपनी और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स है.  भारत इक्विटी सेल्स के लिए एक प्रमुख बाजार के रूप में उभर रहा है और REITS आकर्षक रिटर्न देने की अपनी क्षमता के कारण लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं. वर्तमान में भारत में 4 लिस्टेड REIT हैं, जिनमें ब्रुकफील्ड इंडिया और एम्बेसी ऑफिस पार्क शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

17 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

19 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

19 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

13 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago