✕

होम / बिजनेस / भारत में AI क्रांति की शुरुआत, रिलायंस और गूगल की नई साझेदारी से जियो यूजर्स को बड़ा फायदा

भारत में AI क्रांति की शुरुआत, रिलायंस और गूगल की नई साझेदारी से जियो यूजर्स को बड़ा फायदा

रिलायंस और गूगल की यह साझेदारी न केवल भारत के एआई इकोसिस्टम को नई दिशा देगी, बल्कि करोड़ों जियो उपभोक्ताओं के लिए एआई की दुनिया को सुलभ बनाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपनी सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड के जरिये गूगल (Google) के साथ एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. इस साझेदारी का मकसद भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को नई गति देना और देश के उपभोक्ताओं, उद्यमों व डेवलपर्स को एआई की शक्ति से सशक्त बनाना है. रिलायंस का विजन ‘AI for All’ यानी “सभी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” के अनुरूप, यह सहयोग गूगल की उन्नत एआई तकनीक को रिलायंस के विशाल डिजिटल नेटवर्क और कनेक्टिविटी के साथ जोड़ता है. इससे भारत में डिजिटल परिवर्तन को और तेज़ करने का रास्ता खुलेगा.

जियो यूजर्स को 18 महीने का फ्री एआई प्रो प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साझेदारी के तहत, जियो के पात्र उपयोगकर्ताओं को गूगल एआई प्रो प्लान 18 महीने के लिए मुफ्त मिलेगा. इस प्लान की कीमत करीब ₹35,100 के बराबर है. इसमें गूगल के नवीनतम Gemini 2.5 Pro Model तक बेहतर पहुंच, Nano और Veo 3.1 मॉडल के जरिए उन्नत फोटो व वीडियो निर्माण की सुविधा, NotebookLM टूल तक बेहतर ऐक्सेस और 2TB क्लाउड स्टोरेज जैसे प्रीमियम फीचर शामिल हैं.

जियो यूजर्स इस ऑफर को MyJio App के माध्यम से एक्टिव कर सकेंगे. शुरुआत में इसे 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के उपयोगकर्ताओं के लिए अनलिमिटेड 5G प्लान पर जारी किया जाएगा. बाद में इसे देशभर के सभी जियो ग्राहकों के लिए विस्तार दिया जाएगा.

रिलायंस इंटेलिजेंस का लक्ष्य 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंटेलिजेंस का लक्ष्य 1.45 अरब भारतीयों को एआई सेवाओं तक पहुंच देना है. उन्होंने कहा, “गूगल जैसे रणनीतिक और दीर्घकालिक भागीदारों के साथ साझेदारी के जरिये हम भारत को न केवल एआई-सक्षम बल्कि एआई-सशक्त भी बनाना चाहते हैं, ताकि हर नागरिक और हर उद्यम नवाचार, सृजन और वृद्धि के लिए इंटेलिजेंट टूल्स का उपयोग कर सके.”

एआई के युग में नई साझेदारी

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत के डिजिटल भविष्य को गति देने की दिशा में रिलायंस लंबे समय से गूगल का मजबूत साथी रही है. उन्होंने कहा, “हमने मिलकर करोड़ों लोगों तक सस्ता इंटरनेट और स्मार्टफोन पहुंचाया है. अब हम इस साझेदारी को एआई के नए युग में ले जा रहे हैं.”

पिचाई के मुताबिक, इस पहल से गूगल के अत्याधुनिक एआई टूल्स अब भारत के उपभोक्ताओं, कारोबारियों और जीवंत डेवलपर समुदाय तक पहुंचेंगे, जिससे देश में एआई आधारित नवाचार को नई दिशा मिलेगी.

एआई नवाचार और कंप्यूटिंग में बड़ा कदम

रिलायंस ने गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी के जरिए अपने मल्टी-गीगावॉट, स्वच्छ ऊर्जा-संचालित सॉवरिन कंप्यूटिंग विज़न को आगे बढ़ाने की घोषणा की है. इस सहयोग के तहत टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट्स (TPUs) जैसे उन्नत एआई हार्डवेयर एक्सेलेरेटर तक पहुंच को बढ़ाया जाएगा. इससे बड़े और जटिल एआई मॉडल को ट्रेन और लागू करने में मदद मिलेगी, जिससे भारत में एआई अपनाने की गति और अधिक तेज होगी.

कारोबारियों के लिए ‘Gemini Enterprise’

इस साझेदारी से रिलायंस इंटेलिजेंस, गूगल क्लाउड का एक प्रमुख रणनीतिक पार्टनर बन जाएगा. दोनों मिलकर भारत में Gemini Enterprise को बढ़ावा देंगे — जो कारोबारों के लिए अगली पीढ़ी का यूनिफाइड एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म है. यह एंटरप्राइजेज को स्मार्ट ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स और जनरेटिव एआई की सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

8 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

8 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें