✕

होम / बिजनेस / सात्विक ग्रीन एनर्जी का ₹900 करोड़ का IPO खुला : निवेश करें या नहीं? जानिए पूरी डिटेल

सात्विक ग्रीन एनर्जी का ₹900 करोड़ का IPO खुला : निवेश करें या नहीं? जानिए पूरी डिटेल

सात्विक ग्रीन एनर्जी का IPO सोलर सेक्टर में निवेश का एक संभावनाओं से भरा अवसर हो सकता है, जो कंपनी की उत्पादन क्षमता, ग्रोथ और विस्तार योजनाओं पर आधारित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोलर एनर्जी सेक्टर की उभरती हुई कंपनी सात्विक ग्रीन एनर्जी का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) शुक्रवार, 19 सितंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, ग्रे मार्केट में उत्साहजनक प्रीमियम और भविष्य की आक्रामक विस्तार योजनाओं के चलते यह इश्यू बाजार में काफी चर्चा में है। ₹900 करोड़ के इस IPO में से ₹700 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹200 करोड़ का OFS शामिल है. इस इश्यू के तहत कंपनी 1.505 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी, जबकि प्रमोटर्स द्वारा 43 लाख शेयर बेचे जाएंगे. क्या यह इश्यू आपके पोर्टफोलियो में जगह बनाने लायक है? आइए जानते हैं इसके पीछे के सारे पहलुओं को.

ग्रे मार्केट में मजबूत डिमांड

सात्विक ग्रीन एनर्जी के IPO को ग्रे मार्केट में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. 19 सितंबर को कंपनी के अनलिस्टेड शेयर 530 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. यह प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर 465 रुपये से 65 रुपये अधिक है, यानी लगभग 14 प्रतिशत का ग्रे मार्केट प्रीमियम दर्शाता है. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों के बीच इस इश्यू को लेकर उत्साह है.

एंकर निवेशकों से जुटाई शुरुआती रकम

IPO खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर निवेशकों से 269 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. कंपनी ने 57.9 लाख इक्विटी शेयर एंकर इनवेस्टर्स को 465 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अलॉट किए हैं. एंकर निवेशकों की लिस्ट में HDFC म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, बंधन म्यूचुअल फंड, 360 वन, 3P इंडिया और SBI जनरल इंश्योरेंस जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं.

निवेश से जुड़ी जरूरी जानकारी

यह इश्यू 442 रुपये से 465 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में पेश किया गया है. एक लॉट में 32 शेयर होंगे और एक लॉट के लिए निवेशकों को 14,880 रुपये की जरूरत होगी. रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट (416 शेयर) तक आवेदन कर सकते हैं, जिसकी कीमत ₹1,93,440 होगी. इस इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज़ है. बुक रनिंग लीड मैनेजर्स में डैम कैपिटल, एंबिट और मोतीलाल ओसवाल शामिल हैं. IPO 19 सितंबर को खुला है और 23 सितंबर को बंद होगा. शेयर अलॉटमेंट की प्रक्रिया 24 सितंबर तक पूरी हो सकती है. कंपनी के शेयर 25 सितंबर तक निवेशकों के डीमैट अकाउंट में आ सकते हैं और 26 सितंबर को NSE और BSE पर लिस्टिंग की संभावना है.

कंपनी की डिटेल

सात्विक ग्रीन एनर्जी सोलर मॉड्यूल निर्माण करने वाली प्रमुख भारतीय कंपनियों में से एक है. इसका मुख्यालय अंबाला, हरियाणा में स्थित है. कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 4.8 गीगावॉट है. सात्विक सोलर हाई क्वालिटी सोलर पीवी मॉड्यूल्स बनाती है, जिनमें MonoPERC, Bifacial और N-TopCon तकनीक शामिल हैं. इसके मॉड्यूल्स रेसिडेंशियल, कमर्शियल और यूटिलिटी-स्केल प्रोजेक्ट्स के लिए डिजाइन किए गए हैं. कंपनी अब तक 500 मेगावाट से अधिक उच्च दक्षता वाले मॉड्यूल की आपूर्ति कर चुकी है.

भविष्य की योजनाएं

कंपनी ओडिशा में सोलर सेल और मॉड्यूल निर्माण यूनिट स्थापित करने की योजना बना रही है. इसका उद्देश्य FY27 तक 4.8 गीगावॉट की सेल उत्पादन क्षमता और FY26 तक 4 गीगावॉट की मॉड्यूल उत्पादन क्षमता हासिल करना है. इसके लिए कंपनी IPO से मिली राशि का बड़ा हिस्सा निवेश करेगी. ₹477.22 करोड़ ओडिशा की यूनिट पर खर्च होंगे. ₹166.43 करोड़ सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज में निवेश किए जाएंगे. ₹10.8 करोड़ कर्ज चुकाने में लगेंगे और शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उपयोग के लिए रखी जाएगी.

वित्तीय प्रदर्शन और वैल्यूएशन

FY23 से FY25 के बीच सात्विक ग्रीन एनर्जी की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है. इस अवधि में कंपनी के राजस्व में 88%, EBITDA में 365% और शुद्ध लाभ में 572% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) दर्ज की गई है. प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर 465 रुपये पर कंपनी का अनुमानित FY25 के आधार पर P/E मल्टीपल 27.6x बैठता है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी की ग्रोथ मजबूत रही है.

SBI सिक्योरिटीज ने सात्विक ग्रीन एनर्जी के IPO को ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दी है. उनका मानना है कि कंपनी की उत्पादन क्षमता, विस्तार योजनाएं और वित्तीय ग्रोथ इसे एक आकर्षक निवेश विकल्प बनाती हैं. कट-ऑफ प्राइस पर आवेदन करने की सिफारिश की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

19 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

23 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

23 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 day ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

47 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

8 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 hour ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

2 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

3 hours ago