✕

होम / बिजनेस / मुंबई के BKC में खुलेगा Tesla का पहला शोरूम, कंपनी हर महीने चुकाएगी इतने लाख का किराया

मुंबई के BKC में खुलेगा Tesla का पहला शोरूम, कंपनी हर महीने चुकाएगी इतने लाख का किराया

लीज के मुताबिक, शोरूम का किराये में हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और लीज के आखिरी यानी 5वें साल शोरूम का किराया बढ़ते-बढ़ते 5,42,000 डॉलर हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla भारत में अपना पहला शोरूम खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है. एलन मस्क की कंपनी मुंबई में अपना शोरूम खोलेगी और इसके लिए लीज डील पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. टेस्ला शुरुआत में भारत में अपनी इम्पोर्टेड कारें ही बेचेगी. लीज डील के रजिस्ट्रेशन पेपर के अनुसार, टेस्ला का भारत में पहला शोरूम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बिजनेस और रिटेल हब में मेकर मैक्सिटी बिल्डिंग में स्थित होगा. पिछले महीने, टेस्ला ने अपने लिंक्डइन पेज पर कम से कम 13 कर्मचारियों की हायरिंग के लिए एक विज्ञापन जारी किया था. इसमें जॉब लोकेशन मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन बताया गया था. वर्क प्लेस टाइप ऑन-साइट था.

32 लाख रुपये महीने के किराये पर ली जगह

Tesla ने यह लीज डील 5 साल के लिए किया है, जो 16 फरवरी, 2025 से शुरू होगा. कंपनी 4,003 वर्ग फुट (372 वर्ग मीटर) जगह के लिए 3,87,56,113 रुपये (USD 446,000) का वार्षिक (32 लाख रुपये महीना) किराया भरेगी. एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स द्वारा रॉयटर्स को उपलब्ध कराए गए लीज रजिस्ट्रेशन पेपर के अनुसार, किराया हर साल 5% बढ़ जाएगा, जो 5वें वर्ष में लगभग 4,70,98,505 रुपये (USD 542,000) तक पहुंच जाएगा. 

टेस्ला मुंबई के अलावा नई दिल्ली में भी एक शोरूम खोलने पर विचार कर रही है. भारतीय बाजार के लिए टेस्ला की पहली कार एक अपेक्षाकृत किफायती मॉडल होगी जिसकी कीमत करीब 22,00,000 रुपये (लगभग 25,000 अमेरिकी डॉलर) से शुरू हो सकती है. चूंकि कंपनी की भारत में इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण शुरू करने की तत्काल कोई योजना नहीं है, इसलिए उन्हें जर्मनी से आयात किया जा सकता है.

शुरू में मॉडल 3 और मॉडल Y लॉन्च होंगी

टेस्ला की गीगाफैक्ट्री बर्लिन-ब्रैडेनबर्ग न केवल यूरोप में इसकी पहली मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है, बल्कि सबसे मॉडर्न भी है. इस सेक्टर के एक्सपर्ट्स के अनुसार, मॉडल 3 और मॉडल Y भारत में टेस्ला की शुरुआती इलेक्ट्रिक कारें हो सकती हैं. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इन मॉडलों की कीमत 25,000 अमेरिकी डॉलर से ऊपर है. कंपनी को भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए अपनी कारों में कुछ बदलाव करने होंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी कीमतें अपेक्षाकृत कम हों.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

15 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

19 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

21 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

22 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

19 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

13 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

15 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

15 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

15 hours ago