✕

होम / बिजनेस / Tesla ने कई देशों में कम किए दाम, क्‍या भारत में भी सस्‍ती बिकेगी Tesla?

Tesla ने कई देशों में कम किए दाम, क्‍या भारत में भी सस्‍ती बिकेगी Tesla?

भारत सरकार की ओर से हाल ही में लाई गई ईवी पॉलिसी में कहा गया है कि किसी भी कंपनी को भारत में प्‍लांट लगाने के लिए कम से कम 500 मिलियन का निवेश करना होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Tesla के मालिक एलन मस्‍क के भारत दौरे के टलने के बाद दुनिया की नामी ईवी कंपनी की ओर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. Tesla ने कई देशों में अपनी कार की कीमतों में कमी करने का ऐलान किया है. टेस्‍ला ने जिन देशों में दामों में कमी की है उनमें अमेरिका, चीन से लेकर जर्मनी जैसे देश शामिल हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्‍या टेस्‍ला आने वाले समय में भारत में भी कीमतों में कमी लाएगी. 

ये है दामों में कमी की वजह
दुनिया की नामी कंपनी टेस्‍ला की ओर से दामों में जो कमी की गई है उसकी सबसे बड़ी वजह इस क्षेत्र में लगातार बढ़ती प्रतिस्‍पर्धा को माना जा रहा है. यही नहीं सेल्‍स के आंकड़ों में कमी को भी इसकी एक बड़ी वजह माना जा रहा है. टेस्‍ला को इस प्रतिस्‍पर्धा का सामना चाइना की ईवी कंपनियों के कारण मिल रही है. इस प्रतिस्‍पर्धा का सामना करने के लिए कंपनी की ओर से दामों में कमी की गई है. दरअसल पिछले चार सालों में पहली तिमाही में कार की सेल में कमी देखने को मिली है. इसे लेकर मस्‍क ने कहा है कि उत्‍पादन को मांग के बराबर बनाने के लिए कीमतों में उतार चढ़ाव बेहद जरूरी है. 

ये भी पढ़ें; Zomato से खाना मंगाना हुआ महंगा, बढ़ाई फीस, एक सर्विस को भी किया बंद

कितने कम किए गए हैं दाम? 
अगर टेस्‍ला के कम किए गए दामों पर नजर डालें तो टेस्‍ला ने मॉडल 3 की कीमतों में चीन में 14000 यूआन की कमी कर  दी गई है, जबकि जर्मनी में मॉडल 3 रियर व्‍हील ड्राइव की कीमत 40990 यूरो कर दी गई है. इसी तरह से कंपनी ने यूरोप, मिडिल ईस्‍ट और अफ्रीका में भी दामों में कमी कर दी गई है. इसी तरह से अमेरिका, में टेस्‍ला के मॉडल वाई, मॉडल एक्‍स, और मॉडल एस कारों के दाम 2000 डॉलर तक कम कर दिए गए हैं. इसी तरह से टेस्‍ला की ऑल टाइम हिट कार जो सेल्‍फ ड्राइव होती है उसके दामों में 8000 डॉलर तक की कमी कर दी गई है. 

क्‍या भारत में भी कम होंगे दाम? 
Tesla की ओर से ये खबर तक सामने आई है जब एलन मस्‍क का हाल ही में भारत का दौरा कैंसिल हुआ था. Tesla की भारत में एंट्री को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है. माना जा रहा है कि टेस्‍ला भारत में भी बड़े स्‍तर पर कारों के उत्‍पादन का काम शुरू करेगी. एलन मस्‍क के इंडिया दौरे को उसी से जोड़कर देखा जा रहा था. लेकिन उनके दौरे के कैंसिल होने के साथ फिलहाल टेस्‍ला के भारत आने की आधिकारिक घोषणा फिलहाल स्‍थगित होती हुई नजर आ रही है.

जानकार मान रहे हैं कि आने वाले समय में अगर टेस्‍ला भारत आती है तो उसके दामों में कमी हो सकती है, क्‍योंकि भारत में भी पहले से ही कई कंपनियां यहां के लोगों को उनके बजट में ईवी कार ऑफर कर रही हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये भी है कि हाल ही में आई भारत सरकार की ईवी पॉलिसी में विदेशी कार मेकर कंपनियों के लिए कई तरह की घोषणा की गई है. उसमें कहा गया है कि दुनिया की जो भी कंपनी निवेश करना चाह रही है उसे इलेक्ट्रिक व्‍हीकल प्‍लांट लगाने के लिए कम से कम 4150 करोड़ का निवेश करना होगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

35 minutes ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

56 minutes ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

2 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

4 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

35 minutes ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

56 minutes ago

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

2 hours ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

3 hours ago