होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि सोशल मीडिया की इस 'चिड़िया' को फिर अपना बनाना चाहते हैं एलन मस्क? 

ऐसा क्या हुआ कि सोशल मीडिया की इस 'चिड़िया' को फिर अपना बनाना चाहते हैं एलन मस्क? 

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को लेटर भेजकर पुराने ऑफर पर आगे बढ़ने की बात कही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अब इसे ट्विटर के प्रति एलन मस्क का प्यार कहें या मजबूरी कि वह फिर से सोशल मीडिया की इस 'चिड़िया' को अपना बनाना चाहते हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपने पुराने ऑफर पर ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव रखा है, जो 54.20 डॉलर प्रति शेयर का है. मामले पर करीब से नज़र रखने वालों का कहना है कि मस्क ने लेटर के जरिए ट्विटर को यह प्रस्ताव भेजा है. 

चढ़े ट्विटर के शेयर
एलन मस्क के इस ऑफर के बाद से ट्विटर के शेयरों में तेजी देखी गई है. बता दें कि सोशल मीडिया जाइंट ट्विटर से डील सील करने के बेहद करीब पहुंचने के बाद मस्क पीछे हट गए थे. उन्होंने ट्विटर पर जानकारी छुपाने का आरोप लगाया था. मस्क ने कहा था कि ट्विटर ने उनसे यूजर बेस और फर्जी खातों से जुड़े आंकड़े छुपाए. जिसकी वजह से वह डील पर आगे नहीं बढ़ना चाहते.

जुलाई में रद्द के थी डील
जुलाई में डील कैंसिल करने के बाद से एलन मस्क लगातार अपने फैसले को सही साबित करने के लिए ट्विटर को कठघरे में खड़ा करते आए हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि ट्विटर का एक पूर्व कर्मचारी जो व्हिसल ब्लोअर बन गया था, उसे कंपनी की तरफ से लाखों डॉलर का भुगतान किया. यह एक बड़ा कारण था, जिसके चलते उन्होंने ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील को रद्द कर दिया. मस्क के वकीलों ने इसे मर्जर एग्रीमेंट का उल्लंघन बताया था.

भारत कनेक्शन का जिक्र
इतना ही नहीं, एलन मस्क ने ट्विटर डील तोड़ने के पीछे भारत कनेक्शन का भी जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि ट्विटर ने भारत सरकार के खिलाफ जाकर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बाजार को खतरे में डाल दिया था. डील के समय कंपनी ने उन्हें भारत में चल रहे डेवलपमेंट के बारे में नहीं बताया था. हालांकि, ट्विटर का दावा है कि एलन मस्क को हर बात से अवगत कराया गया था. 

ये तो नहीं वजह? 
इतने आरोप लगाने के बाद अब आखिर ऐसा क्या हुआ कि एलन मस्क ट्विटर को फिर से अपना बनाना चाहते हैं? इसकी पहली वजह है कानूनी लड़ाई. दरअसल, ट्विटर ने मस्क के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है और माना जा रहा है कि ट्विटर का पक्ष मजबूत है. इसके अलावा, कानूनी जंग की टेंशन भी मस्क को अपना फैसला पलटने पर विवश कर रही है. जब से एलन मस्क ने डील रद्द की है, तब से उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मस्क का फोकस टेस्ला से हटकर ट्विटर के साथ कानूनी लड़ाई पर चला गया है, जिसका खामियाजा कंपनी भुगत रही है. ऐसे में अगर कानूनी जंग लंबी खिंचती है तो मस्क को खासा नुकसान उठाना पड़ेगा. इसके अलावा, यदि कोर्ट का फैसला ट्विटर के पक्ष में आया, तो शर्मिंदगी के साथ बड़ा आर्थिक झटका भी लगेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

50 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 hour ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 hour ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago