होम / बिजनेस / अब 5G से झोली भरेंगी टेलीकॉम कंपनियां, लेकिन इस ‘आम’ समस्या पर कब देंगी ध्यान?

अब 5G से झोली भरेंगी टेलीकॉम कंपनियां, लेकिन इस ‘आम’ समस्या पर कब देंगी ध्यान?

सर्वे में शामिल 91 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे कॉल नेटवर्क और ड्रॉप कॉल से परेशान हैं, जबकि 56 प्रतिशत का कहना था कि यह गंभीर समस्या बन चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जल्द ही देश को 5G सर्विस भी मिल जाएगी. टेलीकॉम कंपनियां जोर-शोर से इसे लॉन्च करने की तैयारी में लगी हैं. कंपनियों ने करोड़ों रुपए खर्च करके 5G का लाइसेंस खरीदा है अब वो इससे अरबों बनाएंगी. लेकिन मोटा मुनाफा कमाने वाली इन कंपनियों को उपभोक्ताओं की आम हो चुकी उस परेशानी पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है, जिसे वह सुनकर भी अनसुना कर देती हैं. बड़े पैमाने पर लोग कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझ रहे हैं और एक सर्वे में फिर ये बात सामने आई है.   

339 जिलों में हुआ सर्वे
एक सर्वे के मुताबिक, देश में करीब 56 फीसदी लोग कॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से परेशान हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'लोकलसर्किल' की रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉल की गुणवत्ता पर केंद्रित यह सर्वेक्षण भारत के 339 जिलों में किया गया. सर्वे में शामिल 91 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे कॉल नेटवर्क और ड्रॉप कॉल से परेशान हैं, जबकि 56 प्रतिशत का कहना था कि यह गंभीर समस्या बन चुकी है. वहीं, 82% लोगों ने बताया कि उन्हें नेटवर्क की समस्या से निपटने के लिए डेटा या वाईफाई कॉल का सहारा लेना पड़ता है.

31,000 लोगों ने दिया जवाब
इस सवाल के जवाब में कि पिछले तीन महीनों में उनके लगभग कितने प्रतिशत कॉल को खराब नेटवर्क या कॉल ड्रॉप का सामना करना पड़ा. 37 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि 20 से 50 प्रतिशत कॉल में इस तरह की समस्या आई. सर्वेक्षण में 8,364 उत्तरदाताओं में से 91 प्रतिशत ने कहा कि कॉल नेटवर्क और ड्रॉप कॉल ने उन्हें परेशान कर रखा है. जबकि 56 प्रतिशत लोगों ने इसे गंभीर समस्या करार दिया. यह सर्वेक्षण देशभर में 31,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रिया पर आधारित है.

जल्द लॉन्च होगी सर्विस
देश को पहले से ज्यादा फास्ट इन्टरनेट और कॉलिंग एक्सपीरियंस देने के लिए 5जी सर्विसेज लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने दीवाली पर देश के बड़े महानगरों में 5G सेवा शुरू करने की योजना बनाई है. कंपनी का कहना है कि दिसंबर 2023 तक यह सेवा देश के कोने-कोने में पहुंच जाएगी. वहीं, एयरटेल ने भी बड़े पैमाने पर 5G को लॉन्च करने की घोषणा की है. बता दें कि 5G के प्लान्स 4G की तुलना में महंगे रहने वाले हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 minute ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

11 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

3 hours ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

5 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

11 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

1 minute ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

1 hour ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

32 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

5 hours ago