✕

होम / बिजनेस / TCS के तिमाही नतीजे जारी, मुनाफा गिरा, आमदनी बढ़ी, लेकिन दिया डिविडेंड का तोहफा

TCS के तिमाही नतीजे जारी, मुनाफा गिरा, आमदनी बढ़ी, लेकिन दिया डिविडेंड का तोहफा

TCS ने आज मार्च तिमाही के लिए अपना फाइनेंशियल ईयर जारी कर दिया है. इस दौरान कंपनी ने बताया कि उसके प्रॉफिट में 1.7% की गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आज मार्च तिमाही 2025 के लिए अपना फाइनेंशियल रिजल्ट्स घोषित कर दिया है. रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 1.7% की गिरावट दर्ज की गई है. जिसके बाद इसका मुनाफा 12,224 करोड़ रुपये रहा, जबकि बीते साल की समान तिमाही में 12,434 करोड़ रुपये था. यह आंकड़ा बाजार के अनुमान 12,650 करोड़ रुपये से कम रहा.

30 रु फाइनल डिविडेंड की सिफारिश

हालांकि, कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में 5.3% की बढ़ोतरी आई है और यह 64,479 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 61,237 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. TCS ने अपनी सालाना आम बैठक (AGM) में मंजूरी के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी सिफारिश की है.

कंपनी ने दिखाया मजबूत कैश फ्लो

कंपनी ने आगे बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए इसका टोटल रेवेन्यू 6 प्रतिशत उछाल के साथ 2,55,324 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. वहीं, कॉन्स्टेंट करंसी में यह वृद्धि 4.2% रही. सबसे मजबूत ग्रोथ सेक्टर मार्केट से आई, जहां 37.2% की बढ़ोतरी देखी गई. कंपनी ने आगे बताया कि मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.2% और नेट मार्जिन 19.0% रहा. इस दौरान TCS ने कंपनी ने मजबूत कैश फ्लो भी दिखाया, जिसमें ऑपरेटिंग कैश फ्लो नेट इनकम का 125.1% था.

कंपनी के CEO ने कही ये बात

इसके अलावा, TCS ने 31 मार्च 2025 को खत्म हुई तिमाही में $12.2 बिलियन का रिकॉर्ड टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) हासिल किया, जिसमें एक हेल्थी बुक-टू-बिल रेशियो 1.6 रहा. कंपनी के CEO और MD K Krithivasan ने कहा, "हम $30 बिलियन एनुअल रेवेन्यू डेटा को पार करने और लगातार दूसरे तिमाही में मजबूत ऑर्डर बुक हासिल करने से खुश हैं. हमारा AI और डिजिटल इनोवेशन में एक्सपर्टीज, साथ ही ग्राहकों के संदर्भ और वैश्विक पैमाने की जानकारी, हमें इस मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितता के दौर में हमारे ग्राहकों के लिए एक मजबूत सहारा बनाती है." बता दें कि कंपनी का फ्री कैश फ्लो FY25 में 46,449 करोड़ रुपये रहा, जबकि शेयरधारकों को डिविडेंड के रूप में 44,962 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.