होम / बिजनेस / TCS का कर्मचारियों को फरमान, हफ्ते में तीन दिन आओ नहीं तो कार्रवाई के लिए हो जाओ तैयार

TCS का कर्मचारियों को फरमान, हफ्ते में तीन दिन आओ नहीं तो कार्रवाई के लिए हो जाओ तैयार

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने आखिरकार अपने कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने का फरमान सुना दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने आखिरकार अपने कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने का फरमान सुना दिया है. कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में कहा है कि कम से कम हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आकर के काम करना होगा. ऐसा न करने वाले कर्मचारियों पर कंपनी सख्त एक्शन ले सकती है. 

दो साल से वर्क फ्रॉम होम

कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद लगे लॉकडाउन में सभी कर्मचारी घर से काम कर रहे थे. ज्यादातर कंपनियों में कर्मचारी पिछले दो साल से वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और अब उनको यह इतना अच्छा लगने लगा है कि कर्मचारियों का फिर से ऑफिस में आकर के काम करने का मन नहीं कर रहा है. 

इससे पहले टीसीएस ने कर्मचारियों को ऑफिस आने के लिए मनाने के लिए सोशल मीडिया का तरीका अपनाया था. टीसीएस ने कुछ हफ्ते पहले शुरू हुए एक कैंपेन में ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था. आईटी सर्विस कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ऑफिस से काम करने के बारे में पुरानी यादों को जगाने की कोशिश की थी. 

शुरुआत में 25 फीसदी कर्मचारियों को बुलाने की कोशिश

टीसीएस ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा है कि उसके सीनियर कर्मचारी पहले से ही कार्यालय से काम कर रहे हैं और ग्राहक भी टीसीएस कार्यालयों का दौरा कर रहे हैं. मैनेजर्स एक रोस्टर तैयार करेंगे, और कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन कार्यालय से काम करना होगा. शुरुआत में एक समय में केवल 25 फीसदी कर्मचारी ही ऑफिस में आकर काम करेंगे. कंपनी डिपार्टमेंट्स के टीम लीडर्स और एचआर बिजनेस पार्टनर्स के साथ मिलकर के रोस्टर तैयार कर रही है और सभी कर्मचारियों को इसे मानना होगा. जरूरत के अनुसार ही कर्मचारियों को ऑफिस में बुलाकर काम करवाया जाएगा. 

कर्मचारियों को भेजा गया है यह ईमेल

अभिवादन!

जैसा कि आप जानते हैं, हमने ऑफिस से काम शुरू कर दिया है और हमारे सीनियर लीडर्स कुछ समय से टीसीएस ऑफिस से काम कर रहे हैं क्योंकि चीजें सामान्य हो गई हैं. अब समय आ गया है कि हमारी बड़ी टीमें ऑफिस से भी काम करना शुरू कर दें. यह हमारे नए सहयोगियों की एक महत्वपूर्ण संख्या का स्वागत करने का भी अवसर होगा, जो पिछले दो वर्षों में हमारे साथ जुड़े हैं, जिनमें से अधिकांश अभी तक टीसीएस कार्यालय नहीं गए हैं.

हमारी 'रिटर्न टू ऑफिस' इनिशिएटिव के हिस्से के रूप में, सभी TCSers से सप्ताह में कम से कम 3 दिन ऑफिस से काम करने की अपेक्षा की जाती है। आपके संबंधित मैनेजर्स अब आपको टीसीएस ऑफिस से काम करने के लिए रोस्टर करेंगे और आपको इसके बारे में सूचनाएं प्राप्त होंगी. यदि आपको किसी सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने एचआर बिजनेस पार्टनर से संपर्क करें.

कृपया ध्यान दें कि रोस्टरिंग का पालन अनिवार्य है और आपकी उपस्थिति को ट्रैक किया जाएगा. उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है, किसी भी गैर-अनुपालन को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रशासनिक एक्शन को लागू किया जा सकता है.

मुझे विश्वास है कि आप सभी 'रिटर्न टू ऑफिस' की आवश्यकता का पालन करेंगे और वर्कप्लेस को फिर से जीवंत बनाने में मदद करेंगे।

आपको ऑफिस में देखने के लिए उत्सुक हैं!

सादर।

VIDEO: Fortune India Richest List: इन अरबपतियों के पास है जीडीपी की 26% दौलत

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

5 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

5 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

5 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

9 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

5 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

5 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

5 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

8 hours ago