✕

होम / बिजनेस / Air India समेत 3 एयरलाइंस का हेडक्वार्टर शिफ्ट करेगा टाटा समूह, इन ऑफिस को करेगा खत्म

Air India समेत 3 एयरलाइंस का हेडक्वार्टर शिफ्ट करेगा टाटा समूह, इन ऑफिस को करेगा खत्म

टाटा द्वारा संचालित एयर इंडिया अपना सेंट्रल हेडक्वार्टर स्थापित करने की तैयारी कर रही है. इस संबंध में 2023 तक कदम उठाए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः टाटा द्वारा संचालित एयर इंडिया अपना सेंट्रल हेडक्वार्टर स्थापित करने की तैयारी कर रही है. इस संबंध में 2023 तक कदम उठाए जाएंगे. कंपनी चार में से तीन एयरलाइनों को एक केंद्रीय कार्यालय में स्थानांतरित करेगी. जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया की रीजनल कमानों को खत्म कर सेंट्रल हेडक्वार्टर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. यह हेडक्वार्टर दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बनाया जाएगा.  

गुरुग्राम में यहां बनेगा नया हेडक्वार्टर

कंपनी की योजना के अनुसार एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया के लिए एक कॉमन हेडक्वार्टर 2023 की शुरुआत तक वन वाटिका वन कॉम्प्लेक्स में स्थापित किया जाएगा.
एयरलाइन के वर्तमान में चार रीजनल हेडक्वार्टर हैं, जिसके प्रमुख चार रीजनल डायरेक्टर हैं. इस संबंध में इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया को दो एयरलाइनों के विलय के बाद तत्कालीन इंडियन एयरलाइंस से कमान की क्षेत्रीय संरचना विरासत में मिली थी. बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के वाटिका वन ऑन वन कॉम्प्लेक्स में एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया के ऑफिस होंगे, जो तीनों एयरलाइंस का कॉमन ऑफिस होगा.

सरकारी दफ्तरों को किया जा रहा है खाली

सितंबर की शुरुआत से ही एयर इंडिया ने देश भर में सरकारी परिसरों में स्थित कई कार्यालयों को खाली करना शुरू कर दिया है. एयर इंडिया के पास एयरलाइंस हाउस, सफदरजंग कॉम्प्लेक्स, जीएसडी कॉम्प्लेक्स और आईजीआई टर्मिनल वन में सबसे बड़ा स्टाफ बेस है. बताया जा रहा है कि वाटिका  वन टू वन में शिफ्ट होने से पहले मार्च की शुरुआत में गुरुग्राम में एक अंतरिम कार्यालय से चलेगी.

एयरलाइन के एक बयान में कहा गया है कि एयर इंडिया के क्षेत्रीय संगठन ढांचे को भी हटा दिया जाएगा. इसे केंद्रीकृत किया जाएगा. एयरलाइन ने कहा है कि मौजूदा टीम बिखरी हुई है जो एक जगह केंद्रित होगी.

VIDEO: अगले महीने लॉन्च होंगी Airtel की 5G सेवाएं

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

11 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

14 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

15 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

16 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

15 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

12 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

14 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

14 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

16 hours ago