होम / बिजनेस / बस इतनी से देर में पूरी तरह सबस्क्राइब हुआ Tata Technologies का IPO!
बस इतनी से देर में पूरी तरह सबस्क्राइब हुआ Tata Technologies का IPO!
जिस Tata Technologies IPO का इन्तजार लोग बेसब्री से कर रहे थे, उसे आज सब्सक्रिप्शन के लिए खोल दिया गया और फिर कुछ कमाल हुआ.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technology IPO) के IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का इंतजार लोग बहुत ही बेसब्री से कर रहे थे और इस IPO को आज सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था. कमाल की बात ये रही कि बोली के लिए IPO खुलने के मात्र 1 घंटे के भीतर ही यह पूरी तरह सबस्क्राइब भी हो गया. आइये जानते हैं इस IPO को खरीदने वालों में किसकी कितनी भागीदारी है.
किसने कितना किया सबस्क्राइब?
आज सुबह 10:45 मिनट तक टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies IPO) को कुल 6 करोड़ 4 लाख शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई थीं जबकि कंपनी द्वारा जारी किये गए IPO में शामिल शेयरों की संख्या 4 करोड़ 50 लाख थी. योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित रखे गये हिस्से को 1.98 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था और कुल 2 करोड़ 8 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई गई जबकि योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए सिर्फ 1 करोड़ 5 लाख शेयर ही आरक्षित किये गए थे. गैर-संस्थागत इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित किये गए हिस्से को 1.45 गुना बार सब्सक्राईब किया गया था, वहीं दूसरी तरफ रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित किये गए हिस्से को भी 1.02 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था. यह सबकुछ IPO जारी किये जाने के केवल 1 घंटे के भीतर ही हुआ था.
क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
दूसरी तरफ अगर बात शेयरहोल्डर्स के लिए आरक्षित किये गए हिस्से की करें तो इसे 1.59 बार सबस्क्राइब किया गया था और कर्मचारियों के लिए आरक्षित किये गए हिस्से को भी 14% सबस्क्राइब किया गया था. इस IPO के लिए 475 से 500 रुपए प्रति शेयर का प्राइज बैंड तय किया गया है और आपको बता दें कि शुक्रवार यानी 24 नवंबर 2023 को इस IPO को बंद भी कर दिया जाएगा. अगर बात एक्सपर्ट्स की करें तो ज्यादातर एक्सपर्ट्स टाटा टेक्नोलॉजी के IPO (Tata Technologies IPO) को लेकर काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि टाटा टेक्नोलॉजी की मजबूत ब्रैंड इमेज की बदौलत भी लोगों को इस IPO से काफी उम्मीदें रहेंगी.
Tata Technologies से हैं उम्मीदें
टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies IPO) प्रमुख रूप से ऑटोमोटिवे इंडस्ट्री पर केन्द्रित है और फिलहाल ऑटोमोटिवे इंडस्ट्री की टॉप 10 में से 7 कंपनियों के साथ जुड़ी हुई भी है. इतना ही नहीं, नई एवं रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र की टॉप 10 में से 5 कंपनियों के साथ भी टाटा टेक्नोलॉजी के अच्छे संबंध हैं. ऐसे में शेयर मार्केट में रूचि रखने वाले लोगों को इस कंपनी के IPO से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और अब देखना ये होगा कि ग्लोबल हालातों की बदौलत अस्थिरता से भरे भारतीय बाजार में कंपनी कैसा प्रदर्शन करती है?
यह भी पढ़ें: Israel से आई एक खबर और Adani की इस कंपनी पर टिक गई सबकी नजर, जानें क्या है मामला
टैग्स