✕

होम / बिजनेस / Tata Sons को Tata Play में 10% और हिस्सेदारी खरीदने की CCI से मिली मंजूरी

Tata Sons को Tata Play में 10% और हिस्सेदारी खरीदने की CCI से मिली मंजूरी

टाटा प्ले और एयरटेल डिजिटल टीवी अपने सैटेलाइट टेलीविजन व्यवसाय के विलय के करीब हैं, जिससे 1.6 बिलियन डॉलर मूल्य की एक कंपनी बनेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI ) ने ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस द्वारा सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड टेमासेक होल्डिंग्स से DTH ऑपरेटर टाटा प्ले में अतिरिक्त 10 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी. नियामक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "प्रस्तावित विलय में टाटा संस द्वारा टाटा प्ले में 10 प्रतिशत शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है." पिछले महीने टाटा संस ने टेमासेक से टाटा प्ले में अतिरिक्त 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए निष्पक्ष व्यापार नियामक से मंजूरी मांगी थी. 

जानें किस कंपनी की कितनी होगी हिस्सेदारी

अधिग्रहण सौदे में डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) और डिजिटल कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म में बेट्री इन्वेस्टमेंट्स (मॉरीशस) पीटीई के शेयर खरीदना शामिल है. इससे टाटा संस का स्वामित्व 70 प्रतिशत हो जाएगा, वॉल्ट डिज्नी के पास संयुक्त उद्यम की शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "टाटा संस एक निवेश होल्डिंग कंपनी है, जो भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक मुख्य निवेश कंपनी के रूप में पंजीकृत है और इसे "व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण गैर-जमा लेने वाली मुख्य निवेश कंपनी" के रूप में वर्गीकृत किया गया है."

जानें किस कंपनी के कितने ग्राहक

टाटा प्ले और एयरटेल डिजिटल टीवी अपने सैटेलाइट टेलीविजन कारोबार के विलय के करीब हैं, जिससे 1.6 बिलियन डॉलर मूल्य की एक कंपनी बनेगी. एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष सितम्बर तक टाटा प्ले और एयरटेल डिजिटल टीवी के पास 35 मिलियन से अधिक सशुल्क ग्राहक थे, जो भारत के 60 मिलियन डीटीएच ग्राहक आधार का 50 प्रतिशत से अधिक था. पहले टाटा स्काई के नाम से मशहूर, टाटा प्ले भुगतान टीवी (Pay TV) और ओवर-द-टॉप (ओटीटी) सेवाएं प्रदान करने वाले प्रमुख कंटेंट वितरण प्लेटफ़ॉर्म में से एक है. यह डीटीएच टेलीविज़न भी प्रदान करता है, जो विभिन्न शैलियों और भाषाओं में ब्रॉडकास्टर के सैटेलाइट टेलीविज़न चैनल और प्लेटफ़ॉर्म सेवाएं प्रदान करता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

12 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

14 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

8 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago