होम / बिजनेस / 2024 तक Air India में मर्ज होगी ये एयरलाइंस, विदेशी एयरलाइंस को भी मिलेगी हिस्सेदारी

2024 तक Air India में मर्ज होगी ये एयरलाइंस, विदेशी एयरलाइंस को भी मिलेगी हिस्सेदारी

मर्जर की प्रक्रिया के पूरी होने के बाद एयर इंडिया देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी बन जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः टाटा संस के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में उसके और सिंगापुर एयरलाइंस की ज्वाइंट वेंचर एयरलाइंस विस्तारा को मर्ज करने का आखिरकार फैसला ले लिया गया है. मर्जर की ये पूरी कवायद मार्च 2024 तक पूरी होगी. सिंगापुर एयरलाइंस, जो टाटा के साथ अपने ज्वाइंट वेंचर में विस्तारा में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी रखती है, के पास एयर इंडिया का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा होगा. इस नए मर्जर में वह 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी.

एयर इंडिया बन जाएगा बड़ा ब्रैंड

मर्जर की प्रक्रिया के पूरी होने के बाद एयर इंडिया देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी बन जाएगी, जिसके पास सबसे ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल रूट्स के अलावा हवाई जहाजों का भी सबसे विशाल बेड़ा होगा. वर्तमान में विस्तारा एयरलाइंस में टाटा की हिस्सेदारी 51 फीसदी और सिंगापुर एयरलाइंस की 49 फीसदी हिस्सेदारी है. 

टाटा ने सरकार से खरीदी थी एयर इंडिया

टाटा ने लगभग एक साल पहले सरकारी विनिवेश के हिस्से के रूप में 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया को खरीदा था, इसलिए योजना अपने सभी विमानन ब्रांडों को उस नाम के तहत विलय करने की है.टाटा के पास लो कॉस्ट एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया भी हैं. इन दोनों को भी 2024 तक एयर इंडिया ब्रांड के तहत विलय कर दिया जाएगा. 

टाटा द्वारा एयर इंडिया के पुनर्निर्माण की दिशा में यह एक बड़ा कदम है. एक कंपनी जिसे परिवार द्वारा संचालित समूह द्वारा स्थापित किया गया था, लेकिन बाद में इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया. घाटे के के बाद सरकार ने इसे बेचने का फैसला किया था.

218 हवाई जहाजों का हो जाएगा बेड़ा

एयर इंडिया के पास फिलहाल 113 विमान हैं, जबकि एयरएशिया इंडिया के पास 28, विस्तारा के पास 53 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 24 विमान हैं जिनको साथ मिलाकर 218 विमान कंपनी के पास हो जाएंगे. टाटा संस ने कहा कि यह तब भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वाहक और दूसरा सबसे बड़ा घरेलू वाहक होगा.

जल्द देगी 300 विमानों का ऑर्डर

इसके अलावा कंपनी जल्द ही  300 नैरो-बॉडी जेट्स का ऑर्डर देने जा रही है. जो विमानन इतिहास में अब तक के सबसे बड़े ऑर्डरों में से एक है, जिसे धीरे-धीरे वितरित किया जाएगा. एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा था कि इसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में अपने 113 बेड़े को तीन गुना करना है.

VIDEO: अब इन 3 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है सरकार

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

14 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

15 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

18 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

19 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

14 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

15 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

14 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

17 hours ago