होम / बिजनेस / इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए Tata Power Renewable Energy और आनंद ग्रुप 

इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए Tata Power Renewable Energy और आनंद ग्रुप 

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष खन्ना ने इस साझेदारी पर खुशी जताई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की लीडिंग रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (Tata Power Renewable Energy Limited - TPREL) ने 4.4 मेगावाट की क्षमता वाली सौर परियोजना स्थापित करने के लिए ग्लोबल ऑटोमोटिव सिस्टम एवं पार्ट्स लीडर आनंद ग्रुप (Anand Group) के साथ एक ग्रुप कैप्टिव पावर डिलीवरी एग्रीमेंट (PDA) साइन किया है. टाटा समूह की कंपनी TPREL इस समझौते के तहत नवीकरणीय स्रोतों के माध्यम से 1 करोड़ यूनिट स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन की सुविधा प्रदान करेगी. कंपनी को उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से सालाना 5,500 टन कार्बन उत्सर्जन को खत्म किया जा सकेगा.

साथ देने पर जताई खुशी
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आशीष खन्ना ने कहा कि हम आनंद ग्रुप की क्लीन एनर्जी ट्रांसफ़ॉर्मेटिव यात्रा में उसका साथ देकर खुश हैं. यह ग्रुप कैप्टिव प्रोजेक्ट वाहन उद्योग को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण केंद्रित बनाने में समर्थन देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. वहीं, आनंद ग्रुप के बिजनेस डेवलपमेंट एवं कॉर्पोरेट मैटेरियल्स के प्रेसिडेंट राजीव गेरा ने कहा कि स्थायी सहयोग की भावना के साथ यह परियोजना हरित ऊर्जा विकसित करने के लिए दूरदर्शी और लक्षित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है. हम हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने और नए बेंचमार्च स्थापित करने के लिए साथ आए हैं. 

पहले भी मिलाया था हाथ
इससे पहले टाटा पावर और आनंद समूह ने महाराष्ट्र में 10.1 मेगावाट वाले सोलर पीवी पार्क पावर प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया था. टीपीआरईएल की कुल नवीकरणीय क्षमता 7,787 मेगावाट है. जिसमें क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों से गुजर रहीं 3,655 मेगावाट की परियोजनाएं भी शामिल हैं. वहीं, कंपनी की परिचालन क्षमता 4,132 मेगावाट है, जिसमें 3,139 मेगावाट सौर और 993 मेगावाट पवन ऊर्जा शामिल है. बता दें कि टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की सहायक कंपनी है और देश की सबसे महत्वपूर्ण नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago