✕

होम / बिजनेस / अमेरिकी टैरिफ के बाद Tata Motors के शेयर में भी भारी गिरावट! JLR ने लिया ये फैसला

अमेरिकी टैरिफ के बाद Tata Motors के शेयर में भी भारी गिरावट! JLR ने लिया ये फैसला

ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद शेयर मार्केट में आई गिरावट का सबसे बड़ा असर टाटा मोटर्स पर पड़ा, जिसके शेयर में 11% की गिरावट आई और यह 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों के करीब 19 लाख करोड़ रुपये डूब गए. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान रहा. इसका सीधा असर टाटा ग्रुप की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) पर भी पड़ा है, तो आइए जानते हैं टाटा मोटर्स पर इसका क्या असर पड़ा ?

टाटा मोटर्स के शेयर में 11% तक की गिरावट
सोमवार को टाटा मोटर्स के शेयर में शुरुआती ट्रेडिंग में ही 11.60% की तेज गिरावट देखी गई. शुक्रवार को जहां शेयर 613.85 रुपये पर बंद हुआ था, वहीं सोमवार को यह 552.50 रुपये पर खुला और कुछ ही समय में गिरकर 542.55 रुपये पर आ गया. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी हुई और खबर लिखने के दौरान ये शेयक 7.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 566.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंचा शेयर
542.55 रुपये का स्तर टाटा मोटर्स के शेयर का 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर है. वहीं, 52 हफ्तों में इस शेयर ने अधिकतम 1,179.05 रुपये का स्तर भी छुआ था, जो कि 30 जुलाई को रिकॉर्ड किया गया था. यानी इस अवधि में शेयर में करीब 54 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है.

क्यों गिरा टाटा मोटर्स का शेयर?  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका द्वारा इंपोर्टेड गाड़ियों पर लगाए गए 25% टैरिफ को माना जा रहा है. टाटा मोटर्स की ब्रिटिश यूनिट, जगुआर लैंड रोवर (JLR), ने इस टैरिफ के चलते अप्रैल से अमेरिका को गाड़ियों का शिपमेंट रोकने का फैसला किया है. टाटा मोटर्स ने साल 2008 में फोर्ड मोटर्स से JLR का अधिग्रहण किया था.

अमेरिका में JLR की कोई फैक्ट्री नहीं, पूरा भरोसा एक्सपोर्ट पर  
JLR की गाड़ियां– जैसे जगुआर, रेंज रोवर और डिफेंडर – लग्जरी सेगमेंट की हैं और इनकी कीमत पहले ही काफी अधिक होती है. अमेरिका में JLR की कोई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं है, जिससे कंपनी पूरी तरह से एक्सपोर्ट पर निर्भर है. टैरिफ बढ़ने से गाड़ियों की कीमत और ज्यादा हो जाएगी, जिससे सेल पर नकारात्मक असर पड़ेगा. इसी डर से कंपनी ने अमेरिका को शिपमेंट फिलहाल रोक दिया है. टाटा मोटर्स ने मार्च 2025 की बिक्री रिपोर्ट भी जारी की है, जिसमें घरेलू बिक्री में कोई खास बदलाव नहीं दिखा. मार्च 2025 में कंपनी ने 90,500 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल मार्च में बिकीं 90,822 यूनिट्स के लगभग बराबर है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

14 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

16 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

17 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

13 hours ago