✕

होम / बिजनेस / दो अलग-अलग कंपनियों में बंटेगा Tata Motors का कारोबार, डी-मर्जर को मिली मंजूरी! जानें पूरी योजना

दो अलग-अलग कंपनियों में बंटेगा Tata Motors का कारोबार, डी-मर्जर को मिली मंजूरी! जानें पूरी योजना

Tata motors का यह डिमर्जर कंपनी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है. इससे दोनों नए व्यवसायों पैसेंजर व्हीकल्स और कमर्शियल व्हीकल्स को अलग-अलग पहचान और प्रबंधन की सुविधा मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने कारोबार को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटने का फैसला किया है. कंपनी के बोर्ड ने डिमर्जर की योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पैसेंजर व्हीकल्स (PV) और कमर्शियल व्हीकल्स (CV) को अलग-अलग कंपनियों के रूप में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया जाएगा. तो आइए कंपनी की इस डिमर्जर योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दो नई यूनिट्स में होगा बंटवारा  
डिमर्जर के बाद, टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल यूनिट को 'टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMLCV)' नाम से जाना जाएगा. वहीं, दूसरी कंपनी 'टाटा मोटर्स लिमिटेड (TML)' होगी, जिसमें पैसेंजर व्हीकल्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जगुआर लैंड रोवर (JLR) और संबंधित निवेश शामिल होंगे.

6 मई को होगी अहम शेयरधारक बैठक  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिमर्जर प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए टाटा मोटर्स ने अपने शेयरधारकों की बैठक 6 मई 2025 को दोपहर 3 बजे तय की है. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों से वर्चुअली आयोजित की जाएगी. केवल वही शेयरधारक 6 मई की बैठक में भाग लेकर वोट डाल सकेंगे, जिनके नाम कंपनी के रिकॉर्ड में 28 मार्च 2025 तक दर्ज होंगे. इसके बाद शेयर खरीदने वालों को मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा. रिमोट ई-वोटिंग की सुविधा 2 मई सुबह 9 बजे से 5 मई शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी. बैठक के दौरान भी वोटिंग संभव होगी.

1 शेयर के बदले मिलेगा 1 नया शेयर  
अगर डिमर्जर योजना को मंजूरी मिल जाती है, तो टाटा मोटर्स के हर एक शेयरधारक को कंपनी के एक शेयर के बदले कमर्शियल व्हीकल्स यूनिट का एक नया शेयर मिलेगा. इन शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये तय की गई है.

विभाजन कब से होगा प्रभावी?  
कंपनी को उम्मीद है कि यह डिमर्जर वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच प्रभावी हो जाएगा. संभावना है कि अक्टूबर की शुरुआत में यह विभाजन लागू कर दिया जाए.

क्या बदलेगा डिमर्जर से?  
यह कदम टाटा मोटर्स को दो स्पष्ट कारोबार धाराओं में विभाजित करेगा:  
1. टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMLCV) – जिसमें केवल वाणिज्यिक वाहन शामिल होंगे.  
2. टाटा मोटर्स लिमिटेड (TML) – जो पैसेंजर व्हीकल्स, इलेक्ट्रिक कारें, JLR और अन्य निवेशों का संचालन करेगी.

टाटा मोटर्स का शेयर का हाल  
पिछले कारोबारी सत्र में टाटा मोटर्स का शेयर 6% गिरावट के साथ 615.10 रुपए पर बंद हुआ. वहीं, सोमवार को खबर लिखने के दौरान शेयर 5.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 581.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

14 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

16 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

17 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

16 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

13 hours ago