✕

होम / बिजनेस / Tata Investment करेगी पहली बार स्टॉक स्प्लिट, 10:1 का अनुपात, रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर

Tata Investment करेगी पहली बार स्टॉक स्प्लिट, 10:1 का अनुपात, रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर

कंपनी ने शेयरधारकों को दी बड़ी राहत, हर एक शेयर के बदले 10 नए शेयर मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (Tata Investment) ने पहली बार अपने शेयरों के स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है. कंपनी ने यह फैसला शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद लिया है. इस स्टॉक स्प्लिट का अनुपात 10:1 तय किया गया है. इसका मतलब यह है कि निवेशकों को हर एक मौजूदा शेयर के बदले 10 नए शेयर मिलेंगे. इस प्रक्रिया के बाद पुराने शेयर की फेस वैल्यू ₹10 से घटकर ₹1 हो जाएगी.

हालांकि, यह बदलाव सिर्फ शेयरों की संख्या और फेस वैल्यू को प्रभावित करेगा. निवेशक की कुल होल्डिंग वैल्यू में कोई परिवर्तन नहीं होगा.

रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2025

कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 14 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है. इसका मतलब है कि इस तारीख को जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें ही स्टॉक स्प्लिट का लाभ मिलेगा. इसके बाद उनके डीमैट अकाउंट में नए शेयर अलॉट कर दिए जाएंगे.

शेयर की कीमत में आ सकता है बदलाव, लेकिन वैल्यू रहेगी समान

मंगलवार, 23 सितंबर 2025 को खबर लिखे जाने तक एनएसई पर टाटा इन्वेस्टमेंट का शेयर करीब 6.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,741 पर ट्रेड कर रहा था. स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर की कीमत लगभग 10 गुना कम हो सकती है, लेकिन इसका असर निवेशकों की कुल संपत्ति पर नहीं पड़ेगा.

शानदार रिटर्न देने वाला स्टॉक रहा है Tata Investment

टाटा इन्वेस्टमेंट ने बीते वर्षों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है.

- पिछले 1 साल में: 8% का मुनाफा

- पिछले 2 साल में: 164% की बढ़त

- पिछले 3 साल में: 204% की तेजी

- पिछले 5 साल में: 773% का रिटर्न

- पिछले 10 साल में: 1300% से ज्यादा का लाभ

इन आंकड़ों से साफ है कि यह स्टॉक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए एक भरोसेमंद विकल्प रहा है.

कंपनी प्रोफाइल: टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है और इसकी कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹36,830.59 करोड़ है. यह एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जो मुख्य रूप से लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियों में निवेश करती है. यह स्टॉक वर्षों से निवेशकों के लिए एक स्थिर और सुरक्षित निवेश विकल्प बना हुआ है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

18 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

21 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

22 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 day ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago