होम / बिजनेस / Tata बनाएगा IPhone 14! चौंकिए मत बस ये डील हो जाने दीजिए

Tata बनाएगा iPhone 14! चौंकिए मत बस ये डील हो जाने दीजिए

कहा जा रहा है कि Tata Group और Wistron मिलकर भारत में अभी अभी लॉन्च हुए iPhone 14 को बनाएंगे

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: क्या भारत में अब iPhones Tata Group बनाएगा. दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि भारत में Apple के iPhones की असेंबलिंग के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग ज्वाइंट वेंचर को लेकर Tata Group और ताइवान की सप्लायर Wistron Corp के साथ बातचीत चल रही है. Bloomberg News के हवाले से ये खबर मिली है. ये डील कैसी होगी, इसका स्ट्रक्चर, शेयरहोल्डिंग को लेकर अभी कई बातों पर फैसला होना बाकी है

Tata Group-Wistron में बातचीत
Tata Group भारत में iPhones बनाने और वैश्विक स्तर पर इसके प्राइमरी मैन्यूफैक्चरर के रूप में चीन पर निर्भरता कम करने के लिए ताइवान के सप्लायर के साथ साझेदारी करने पर विचार कर रहा है. हालांकि इंडस्ट्री के जानकार कहते हैं कि इस तरह की किसी भी बातचीत के लिए पहले Apple और साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय (MeitY) की मंजूरी लेना जरूरी होता है. जबकि इंडस्ट्री और सरकारी सूत्र बताते हैं कि दोनों ही कंपनियों ने Apple या MeitY से बाबत कोई संपर्क नहीं किया है. सूत्रों का कहना है कि भारत में iPhones के लिए कई कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर्स हैं, जिसमें Wistron भी एक है, जो प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव स्कीम (PLI) के तहत काम करता है. Wistron का भारत में पहले से ही एक प्लांट मौजूद है. 

Tata बनाएगी iPhone 14? 
शेयरहोल्डिंग पैटर्न में किसी भी तरह का बदलाव होने पर MeitY की अंतिम मंजूरी जरूरी होती है. Apple ने PLI स्कीम के तहत भारत में घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग को लेकर गहरी पैठ बना ली है. इसके पहले भी Apple को ऐसे किसी भी ज्वाइंट वेंचर के लिए हरी झंडी देनी होगी. सूत्रों का कहना है कि चूंकि देश में प्रोडक्शन बढ़ाने को लेकर ज्वाइंट वेंचर पर अभी चर्चा चल रही है, अगर यहां पर सहमति बन जाती है तो Apple और सरकार से मंजूरी मिलने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए. अगर इनके बीच में ज्वाइंट वेंचर को हरी झंडी मिलती है तो कहा जा रहा है कि Tata Group और Wistron मिलकर भारत में अभी अभी लॉन्च हुए iPhone 14 को बनाएंगे

अभी कौन से iPhone बनते हैं 
Apple अपने सप्लायर्स की मदद  से भारत में पहले ही iPhone के कई मॉडल्स जिसमें iPhone 12, iPhone 13, iPhone SE, iPhone 11 शामिल इनकी असेंबलिंग करती है. Apple ने इनकी मैन्यूफैक्चरिंग के लिए Foxconn, Wistron और Pegatron जैसे सप्लायर्स  के साथ पार्टनरशिप की हुई है. Tata Group भी अब Wistron के साथ ज्वाइंट वेंचर करके भारत में iPhones मैन्यूफैक्चरिंग में उतरना चाहती है. ये पहली बार होगा कि Tata Group स्मार्टफोन बनाने की घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग में उतरने का मन बना रही है. हालांकि इस ज्वाइंट वेंचर को लेकर न तो Tata Group की तरफ से कुछ कहा गया है और न ही Wistron की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है. 

VIDEO: अगले महीने लॉन्च होंगी Airtel की 5G सेवाएं

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

12 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

5 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

5 hours ago

बड़ी खबरें