होम / बिजनेस / Stock Market: बाजार आज गुलजार रहे या न रहे, लेकिन इन शेयरों में ज़रूर दिखेगी बहार!

Stock Market: बाजार आज गुलजार रहे या न रहे, लेकिन इन शेयरों में ज़रूर दिखेगी बहार!

शेयर बाजार की चाल के बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत ज़रूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उछाल के साथ कारोबार कर रहा शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार को थम गया. कमजोर वैश्विक संकेत और टाटा मोटर्स जैसे हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार  में गिरावट देखने को मिली. इस दौरान,  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 398.13 अंक फिसलकर 81,523.16 और  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 122.65 अंक गिरकर 24,918.45 पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में से अधिकांश नुकसान में रहीं. सबसे ज्यादा नुकसान टाटा मोटर्स को हुआ. कंपनी के शेयर कल करीब 6 प्रतिशत गिरकर 976.40 रुपए पर बंद हुए थे. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

तेजी की उम्मीद
मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Tata Communications, GM Breweries, Hawkins Cookers, RBM Infracon, TVS Holdings, Himadri Speciality Chemical,  Dodla Dairy, Havells India, Greenpanel Industries और PI Industries में तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन स्टॉक्स में भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाज़ार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें मंदी संभव
MACD ने Shriram Finance, SBI Life, Ceat, Craftsman Automation, Swaraj Engines, Muthoot Finance, Vijaya Diagnostic Centre, Motilal Oswal Financial Services और SBI Life Insurance में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें. वैसे, Shriram Finance के शेयर कल करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 3,288 रुपए पर बंद हुए थे.

इन पर रखें नज़र
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Bajaj Auto, Century Textiles, Prism Johnson,  Apar Industries, PNB Housing, Jyothy Labs और Natco Pharma का नाम शामिल है. दरअसल,  इन शेयर ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो तेजी का संकेत देता है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

5 hours ago

NSE IPO बना सरकारी संस्थानों के लिए जैकपॉट, SBI को 4,950 करोड़ रुपये की कमाई संभव

NSE के आईपीओ से शुरुआती निवेशकों की खुलेगी किस्मत, SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और बीमा कंपनियों को मिल सकता है हजारों करोड़ रुपये का लाभ

6 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की बढ़त जारी, अमेरिका-ईरान डील से आज भी रह सकता है सकारात्मक माहौल

गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 254.36 अंक चढ़कर 77,409.98 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 82.30 अंक बढ़कर 24,168 अंक पर बंद हुआ.

6 hours ago


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

47 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

5 hours ago