✕

होम / बिजनेस / Tata Capital के IPO को बोर्ड से मिली मंजूरी, 23 करोड़ शेयरों में मिलेगा निवेश का मौका

Tata Capital के IPO को बोर्ड से मिली मंजूरी, 23 करोड़ शेयरों में मिलेगा निवेश का मौका

टाटा कैपिटल डी-स्ट्रीट डेब्यू के करीब पहुंच गई है, क्योंकि बोर्ड ने आईपीओ योजनाओं को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा समूह की एनबीएफसी कंपनी Tata Capital के आईपीओ के आने का रास्ता साफ हो गया है. Tata Capital के बोर्ड ने कंपनी के आईपीओ लॉन्चिंग को मंजूरी दे दी है. टाटा कैपिटल अपने आईपीओ में नए शेयर्स जारी कर तो पैसा जुटाएगी ही साथ में ऑफर फॉर सेल में मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. टाटा कैपिटल के बोर्ड ने कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों से राइट्स इश्यू के जरिए 1504 करोड़ जुटाने को मंजूरी दे दी है.

टाटा कैपिटल 23 करोड़ शेयर जारी करेगी! 

Tata Capital ने ये जानकारी है कंपनी के बोर्ड की बैठक हुई. और कंपनी के बोर्ड ने टाटा कैपिटल के आईपीओ लाने पर अपनी मुहर लगा दी है. इस आईपीओ में 23 करोड़ नए शेयर्स जारी किए जायेंगे. साथ कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. टाटा कैपिटल आईपीओ के जरिए बाजार से 15000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. टाटा कैपिटल के बोर्ड से आईपीओ लाने की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराने का रास्ता साफ हो गया है.

सितंबर में लॉन्च हो सकता है आईपीओ

Tata Capital के बोर्ड ने राइट्स इश्यू को भी मंजूरी दे दी है. कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों से इसके जरिए 1504 करोड़ रुपये जुटाएगी. बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद ये अनुमान जताया जा रहा है कि टाटा कैपिटल का आईपीओ इस साल सितंबर महीने से पहले लॉन्च हो सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के तहत सितंबर 2025 से पहले टाटा कैपिटल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराना जरूरी है क्योंकि टाटा कैपिटल अपर-लेयर एनबीएफसी है. बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के तहत टाटा समूह की दो एनबीएफसी टाटा संस (Tata Sons) और टाटा कैपिटल को सितंबर 2025 तक स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराना जरूरी है. टाटा कैपिटल में 93 फीसदी हिस्सेदारी टाटा संस के पास है. 

टाटा टेक्नोलॉजीज का पहले ही आ चुका है IPO

इससे पहले नवंबर 2023 में टाटा समूह अपनी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का आईपीओ लेकर आई थी और 30 नवंबर 2023 को कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी. 500 रुपये के इश्यू प्राइस पर टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आया था और स्टॉक 140 फीसदी के उछाल के साथ 1200 रुपये पर लिस्ट हुआ था. लिस्टिंग के पहले ही दिन शेयरहोल्डर्स को उनके निवेश पर मल्टीबैगर रिटर्न मिला था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

17 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

21 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

17 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago