✕

होम / बिजनेस / टाटा संस के IPO की आस तो टूट गई, अब Tata Capital का क्या है इरादा? 

टाटा संस के IPO की आस तो टूट गई, अब Tata Capital का क्या है इरादा? 

टाटा कैपिटल का आईपीओ इसी साल आने की बात कही जा रही थी, लेकिन इसकी संभावना बेहद कम हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा कैपिटल का आईपीओ (Tata Capital IPO) कब आ रहा है, इस सवाल का जवाब देना फिलहाल मुश्किल है. पहले माना जा रहा था कि टाटा समूह की इस फाइनेंस सर्विस यूनिट का आईपीओ इस साल के आखिरी तक आ सकता है. लेकिन अब इसका इंतजार और लंबा होने जा रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा कैपिटल ने टाटा मोटर्स फाइनेंस के साथ मर्जर का हवाला देते हुए बैंकिंग रेगुलेटर से लिस्टिंग के लिए और समय मांगा है. 

अनिवार्य है लिस्टिंग
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अपर लेयर NBFC नियमों के तहत टाटा कैपिटल को सितंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से स्टॉक मार्केट में लिस्ट होना है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि कंपनी निर्धारित डेडलाइन से पहले ही आईपीओ लाकर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है. हालांकि, अब इस तैयारी को शायद कंपनी ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है. टाटा कैपिटल ने RBI से डेडलाइन बढ़ाने की मांग की है.  

दोनों का होना है मर्जर
टाटा ग्रुप ने इसी साल अपनी फाइनेंस यूनिट टाटा मोटर्स फाइनेंस (Tata Motors Finance) का टाटा कैपिटल (Tata Capital) में विलय करने का फैसला लिया था. शेयर स्वैप के जरिए पूरी होने वाली इस डील को जुलाई में कंपनियों से बोर्ड से हरी झंडी मिली थी. माना जा रहा है कि इस मर्जर को फाइनल होने में अभी 9 से 12 महीने का समय लगेगा. इसी को आधार बनाते हुए टाटा कैपिटल ने अनिवार्य लिस्टिंग की डेडलाइन बढ़ाने की गुहार RBI से लगाई है. 

टाटा संस को मिली छूट!
हाल ही में टाटा संस के अनिवार्य लिस्टिंग से बच निकलने की खबर सामने आई थी. टाटा समूह काफी समय से अपनी इस कंपनी की लिस्टिंग से बचने की कोशिश कर रहा था. अब बताया जा रहा है कि उसने अनिवार्य लिस्टिंग से छूट के लिए RBI को एक रीस्ट्रक्चरिंग प्लान सौंपा है, जिसे रिजर्व बैंक ने मंजूरी दी है. टाटा संस के रीस्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत उसे अपर लेयर गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी यानी NBFC के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाएगा. ऐसे में टाटा संस को स्टॉक मार्केट में अनिवार्य लिस्टिंग से छूट मिल जाएगी. अक्टूबर 2022 में RBI के एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि NBFC अपर लेयर में आने वाली कंपनियों को तीन साल के भीतर अनिवार्य रूप से लिस्ट होना होगा. ऐसे में टाटा समूह के लिए भी टाटा संस और टाटा कैपिटल को बाजार में लिस्ट करना ज़रूरी हो गया था.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

9 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

9 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

10 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

3 hours ago