✕

होम / बिजनेस / Tata Capital IPO : ₹330 पर लिस्ट हुआ टाटा कैपिटल का आईपीओ, निवेशकों को मिला मामूली प्रीमियम

Tata Capital IPO : ₹330 पर लिस्ट हुआ टाटा कैपिटल का आईपीओ, निवेशकों को मिला मामूली प्रीमियम

टाटा कैपिटल की लिस्टिंग भले ही अपेक्षा से कमजोर रही हो, लेकिन कंपनी के मजबूत ब्रांड और स्थिर बिजनेस मॉडल को देखते हुए विश्लेषक इसे दीर्घकालिक निवेश के लिए सकारात्मक मान रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

टाटा कैपिटल (Tata Capital) के आईपीओ की सोमवार को शेयर बाजार में सधी हुई शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर यह स्टॉक 1.23% के हल्के प्रीमियम के साथ ₹330 पर लिस्ट हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी इसी कीमत पर लिस्टिंग हुई. कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹310 से ₹326 प्रति शेयर तय किया था. वहीं खबर लिखे जाने के दौरान शेयर में हल्की तेजी देखी गई और ये 330.10 रुपये पर कारोबार करता दिखा. 

निवेशकों को सीमित मुनाफा
लिस्टिंग प्राइस के हिसाब से निवेशकों को एक लॉट पर ₹184 का फायदा हुआ. एक लॉट में 46 शेयर शामिल थे, यानी न्यूनतम निवेश ₹14,996 का रहा. हालांकि यह बढ़त उम्मीद से कम रही क्योंकि ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था, जिससे मजबूत लिस्टिंग की संभावना पहले से ही कमजोर मानी जा रही थी.

घरेलू बाजार की सुस्ती का असर
आज घरेलू शेयर बाजार में भी सुस्ती का माहौल रहा, जिसका असर टाटा कैपिटल की लिस्टिंग पर दिखाई दिया. बाजार के कमजोर रुख ने शुरुआती बढ़त को सीमित कर दिया.

आईपीओ रहा था 1.96 गुना सब्सक्राइब
टाटा कैपिटल का आईपीओ निवेशकों के बीच अच्छा रिस्पॉन्स पाने में सफल रहा था. यह कुल 1.96 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल कैटेगरी में 1.10 गुना, क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) में 3.42 गुना और नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) में 1.98 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज हुआ. यह आईपीओ 6 से 8 अक्टूबर 2025 तक खुला था.

एंकर निवेशकों से जुटाए गए 4641 करोड़ रुपये
कंपनी ने एंकर निवेशकों से 3 अक्टूबर को ही ₹4641.83 करोड़ जुटा लिए थे. इनमें एलआईसी जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल थीं, जिसने अकेले ₹700 करोड़ से अधिक के शेयर खरीदे. टाटा कैपिटल के आईपीओ का कुल साइज ₹15,511.87 करोड़ रहा, जिसमें 21 करोड़ फ्रेश शेयर और 26.58 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए गए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

10 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

14 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

14 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

16 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें