✕

होम / बिजनेस / JioHotstar को टक्कर देने के लिए साथ आए Tata और Airtel, जल्द होगा DTH सेक्टर में दूसरा सबसे बड़ा मर्जर!

JioHotstar को टक्कर देने के लिए साथ आए Tata और Airtel, जल्द होगा DTH सेक्टर में दूसरा सबसे बड़ा मर्जर!

Airtel और Tata की मर्जर डील से भारत में डिजिटल और DTH दोनों प्लेटफॉर्म्स में भारी प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एयरटेल (Airtel) और टाटा ग्रुप (Tata Group) मिलकर भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म और डिजिटल मीडिया की दुनिया में प्रमुख स्थान रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियोहॉटस्टार (JioHostar)  एक नई चुनौती देने की योजना बना रहे हैं. दरअसल, एयरटेल डिजिटल टीवी और टाटा प्ले के बीच एक मर्जर डील होने जा रही है. इसके बाद भारत के सबसे बड़े डायरेक्ट टू होम (DTH) सर्विस प्रोवाइडर का निर्माण हो सकता है, जो जियोहॉटस्टार को कड़ी टक्कर दे सकता है. 

एयरटेल-टाटा का प्लान

हाल ही में मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने जियोहॉटस्टार के मर्जर के बाद इसे एक सशक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया है. यह प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के विलय से बना है, और इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ इंडियन फिल्में, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, और बहुत कुछ उपलब्ध है. जियोहॉटस्टार पर करीब 3 लाख घंटे से ज्यादा कंटेंट है. अब एयरटेल और टाटा ग्रुप के इस बड़े कदम का उद्देश्य इस डिजिटल मीडिया युद्ध में मुकेश अंबानी को चुनौती देना है. दोनों कंपनियों की योजना है कि वे अपने घटते हुए DTH कारोबार को एक साथ मर्ज कर एक मजबूत प्रतिस्पर्धी खड़ा करें, जो टाटा प्ले के साथ मिलकर भारत के सबसे बड़े DTH सर्विस प्रदाता का निर्माण करेगा.

शेयर स्वैप के जरिए होगा मर्जर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयरटेल और टाटा प्ले के बीच यह मर्जर शेयर स्वैप के माध्यम से होगा, जिससे एयरटेल का गैर-मोबाइल राजस्व भी बढ़ेगा. इस मर्जर के बाद, एयरटेल के पास टाटा प्ले के 52-55% हिस्सेदारी होने की संभावना है, जबकि टाटा प्ले के अन्य शेयरधारकों के पास 45-48% हिस्सेदारी होगी. दोनों कंपनियों के बीच इस मर्जर से उम्मीद जताई जा रही है कि यह भारतीय डिजिटल मीडिया और टेलीविजन क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेगा। टाटा प्ले, जिसे पहले टाटा स्काई के नाम से जाना जाता था, भारत का सबसे बड़ा DTH प्रदाता है. 

डीटीएच सेक्टर में दूसरा सबसे बड़ा मर्जर

यह मर्जर डिश टीवी और वीडियोकॉन D2H के 2016 में हुए मर्जर के बाद DTH सेक्टर का दूसरा सबसे बड़ा सौदा होगा. उम्मीद की जा रही है कि यह मर्जर आने वाले दिनों में भारतीय मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव ला सकता है, खासकर तब जब रिलायंस इंडस्ट्रीज ने JioStar नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म भी स्थापित किया है. भारतीय DTH बाजार में ग्राहकों का रुझान ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण टेलीकॉम ऑपरेटर और डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रहे हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि एयरटेल इस क्षेत्र में पे-टीवी बाजार के सबसे बड़े खिलाड़ी बने रहेंगे, खासकर जब वे टेलीकॉम, ब्रॉडबैंड और DTH सेवाओं को बंडल करने की क्षमता रखते हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

21 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago