होम / बिजनेस / आज से खुला Tamilnad Mercantile Bank का IPO, पैसे लगाएं या नहीं?

आज से खुला Tamilnad Mercantile Bank का IPO, पैसे लगाएं या नहीं?

उम्मीद की जा रही है कि Tamilnad Mercantile का IPO दोनों एक्सचेंज BSE और NSE पर 15 सितंबर को लिस्ट हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: आज बाजार में Tamilnad Mercantile Bank का IPO खुल रहा है, ये देश के सबसे पुराने निजी बैंकों में शामिल है. इसका IPO आज खुलकर 7 सितंबर को बंद होगा. इस इश्यू के जरिए बैंक 832 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. 

प्राइस बैंड 
Tamilnad Mercantile Bank ने IPO का प्राइस बैंड 500 से 525 रुपये प्रति शेयर तय किया है. बैंक ने इश्यू से पहले ही एंकर निवेशकों से 363 करोड़ रुपये जुटाए हैं. बैंक एंकर निवेशकों को 510 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 71.28 लाख शेयरों को अलॉट करेगा, जो कि करीब 363.5 करोड़ रुपये बैठता है. IPO में पूरी तरह से फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जो कि 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 1,58,40,000 शेयर हैं. 

लॉट साइज 
Tamilnad Mercantile IPO का लॉट साइज 28 शेयरों का है. यानी कम से कम आपको 28 शेयर आपको खरीदने होंगे, फिर 28 के मल्टीपल पर ले सकते है. इसलिए आपको कम से कम 14,000-14,700 रुपये लगाने होंगे. रिटेल निवेशकों के लिए 10 परसेंट कोटा रिजर्व है, QIB कोटा 75 परसेंट है और NII के लिए कोटा 15 परसेंट है. 

ग्रे मार्केट में भाव 
इश्यू के खुलने से पहले ही Tamilnad Mercantile का IPO ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर चल रहा है. ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले बताते हैं कि IPO पर 34-35 रुपये का प्रीमियम चल रहा है. बताया जा रहा है कि बाजार की तीन दिनों की लगातार गिरावट के बावजूद इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है, ये 35 रुपये के आस-पास ही चल रहा है. कहा ये भी जा रहा है कि 7-8 परसेंट का प्रीमियम हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि मार्केट  सेंटीमेंट में जरा सा भी सुधार आया तो ये बड़ी तेजी दिखा सकता है. 

कब होगी लिस्टिंग 
उम्मीद की जा रही है कि Tamilnad Mercantile का IPO दोनों एक्सचेंज BSE और NSE पर 15 सितंबर को लिस्ट हो सकता है. 

Tamilnad Mercantile Bank को जानिए
किसी भी IPO या कंपनी में निवेश करने से पहले आपको उस कंपनी के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है. Tamilnad Mercantile Bank करीब 100 साल पुराना है. इसकी स्थापना 11 मई 1921 को पहले Nadar Bank Limited के रूप में हुई थी, फिर 1962 में इसका नाम बदलकर Tamilnad Mercantile Bank Limited कर दिया गया. ये मुख्य रूप से माइक्रो, स्मॉल और मीडियम कंपनियों, कृषि और रिटेल ग्राहकों को अपनी सेवाएं देता है. बैंक की 506 शाखाएं हैं, जिनमें से 369 उसके गृह राज्य तमिलनाडु में हैं, जहां से उसकी 70 परसेंट आमदनी होती है. बाकी की शाखाएं 15 राज्यों और यूनियन टेरिटरीज में हैं. 

Axis Securities के मुताबिक - Tamilnad Mercantile Bank का नेट प्रॉफिट मार्च 2020 से लेकर 2022 के दौरान 42 परसेंट (CAGR) बढ़ा है. इस दौरान बैंक का डिपॉजिट CAGR पर 10.5 परसेंट बढ़ा है. जबकि एडवांस में 9,9 परसेंट का इजाफा देखा गया है. 

पैसे लगाएं या नहीं 
Yes Securities की ओर से इस IPO को 'subscribe' करने की सलाह दी गई है. इसके पीछे वजह बताई गई है कि बैंक की असेट क्वालिटी काफी स्थिर है, लोन ग्रोथ परफॉर्मेंस काफी अच्छी है, ऑपरेटिंग खर्चे भी नियंत्रित हैं. NII भी काफी बेहतर स्थिति में है. Nirmal Bang ने भी इसे असेट क्वालिटी को देखते हुए 'subscribe' करने की सलाह दी है, 

Swastika Investmart Ltd के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आयुष अग्रवाल का कहना है कि इसको ‘Avoid’ करें. क्योंकि बैंक पर कई मुकदमें हैं, मैनेजमेंट के लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस को लेकर भी कोई सफाई नहीं है. 

कई दूसरे एक्सपर्ट्स का मानना है कि बैंक के शेयरहोल्डर्स अस्थिर हैं, वैल्यूएशंस भी बहुत आकर्षक नहीं हैं, साथ ही साउथ में कई दूसरे बैंक भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं, जो कि काफी अच्छे हैं. इसलिए इसको AVOID करके ही चलना बेहतर होगा. 

VIDEO: IPO आवेदन के लिए SEBI के नए नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

18 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

43 minutes ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

54 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

2 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

54 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

43 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

2 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago