होम / बिजनेस / 9 सालों के बाद आखिरकार प्रॉफिटेबल हो गयी ये Food Delivery कंपनी!

9 सालों के बाद आखिरकार प्रॉफिटेबल हो गयी ये Food Delivery कंपनी!

कंपनी की शुरुआत हुए लगभग 9 साल पूरे हो चुके हैं और 9 सालों के बाद कंपनी द्वारा यह जानकारी साझा की गयी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर मैं आप से कहूं कि एक कंपनी, अपनी शुरुआत के लगभग 9 सालों के बाद प्रॉफिटेबल हो पायी तो क्या आप मेरा विश्वास करेंगे? शायद नहीं. लेकिन एक कंपनी के साथ सच में ऐसा ही हुआ है और आपको इस कंपनी का नाम भी काफी अच्छी तरह मालूम है. हम फूड डिलीवरी ऐप Swiggy की बात कर रहे हैं. 

प्रॉफिटेबल हुआ बिजनेस
Swiggy ने हाल ही में बताया कि मार्च के महीने में उनका फ़ूड डिलीवरी का बिजनेस प्रॉफिटेबल हो गया है. कंपनी की शुरुआत हुए लगभग 9 साल पूरे हो चुके हैं और 9 सालों के बाद कंपनी द्वारा यह जानकारी साझा की गयी है. Swiggy द्वारा ग्रोसरी डिलीवरी भी की जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान खर्चे काफी ज्यादा बढ़ गए थे जिसकी वजह से कंपनी को काफी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा था.

कंपनी द्वारा की गई बहुत बार छंटनी
पिछले 6 महीनों के दौरान कंपनी द्वारा बहुत बार छंटनी की गयी है और कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है. एक ब्लॉग पोस्ट में Swiggy के चीफ एग्जीक्यूटिव और फाउंडर Sriharsha Majety ने कहा था कि कंपनी द्वारा असंतुलित रूप से बहुत ज्यादा इन्वेस्टमेंट अपने ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म में की गयी थी जिसका नाम Swiggy Instamart है. यह प्लेटफॉर्म Zomato के ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit और स्टार्टअप Zepto को टक्कर देता है. इसके साथ ही उन्होंने ब्लॉग में यह भी कहा कि हम लगातार अपने बिजनेस की प्रॉफिटेबलिटी को मजबूत कर रहे हैं और तीन साल पुराने अपने ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म में भी न्यूट्रल रूप से योगदान दे रहे हैं. 

अब Zomato का है इन्तजार
भारतीय फूड डिलीवरी मार्केट में Swiggy का हिस्सा 45% का है. Swiggy ने पिछले साल मई में रिजर्वेशन और डाइन-आउट डिस्काउंट मार्केट में कदम रखने के लिए डाइनिंग आउट और रेस्टोरेंट टेक प्लेटफार्म ‘Dineout’ का अधिग्रहण पूरा कर लिया था. Swiggy द्वारा खुद को प्रॉफिटेबल बताये जाने के बाद अब सभी लोगों को इसके विरोधी Zomato के रिजल्ट्स का इन्तजार है. आपको बता दें Swiggy मार्केट में लिस्टेड नहीं है लेकिन इसका विरोधी फूड डिलीवरी ऐप Zomato मार्केट में लिस्टेड है. 
 
यह भी पढ़ें: केंद्रीय बैंकों के पास क्यों होता है सोने का भंडार? किसके पास है सबसे ज्यादा सोना?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

4 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

4 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

7 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

9 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

5 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

4 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

7 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.