✕

होम / बिजनेस / Swiggy को चौथी तिमाही में भारी नुकसान, कंपनी का शुद्ध घाटा दोगुना होकर हुआ ₹1,081 करोड़

Swiggy को चौथी तिमाही में भारी नुकसान, कंपनी का शुद्ध घाटा दोगुना होकर हुआ ₹1,081 करोड़

नुकसान के बावजूद कंपनी की कमाई में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है. स्विगी ने इस तिमाही में 4,410 करोड़ रुपये की ऑपरेशनल कमाई की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में ₹1,081 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है. यह नुकसान पिछले साल की इसी तिमाही (Q4 FY24) में हुए ₹554 करोड़ के घाटे के मुकाबले 95% ज्यादा बढ़ा है. कंपनी ने शुक्रवार को अपने Q4 Results पेश किए.

पूरे साल का नुकसान भी बढ़ा

पूरे साल की बात करें तो FY25 में स्विगी को ₹3,116 करोड़ का घाटा हुआ, जो FY24 के ₹2,350 करोड़ के मुकाबले 35% ज्यादा है. कंपनी ने कहा कि Instamart और क्विक कॉमर्स में बड़े निवेश के कारण EBITDA घाटा बढ़कर ₹732 करोड़ हो गया. हालांकि कंपनी की आय (Revenue) बढ़कर ₹5,609 करोड़ रही, जो पिछले साल की चौथी तिमाही में ₹3,668 करोड़ थी. यानी आय में 45% की बढ़त दर्ज हुई है.

कंपनी ने क्या कहा?

स्विगी के ग्रुप सीईओ श्रीहर्ष माजेटी ने कहा, "FY25 हमारे लिए कई नए कदमों का साल रहा. हमने Instamart, Snacc और Pyng जैसे नए ऐप्स लॉन्च किए. हमारी फूड डिलीवरी ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है." उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी का 'आउट-ऑफ-होम कंजम्पशन' बिजनेस Q4 में लाभ में आ गया है.

फूड डिलीवरी बिजनेस का कुल ऑर्डर वैल्यू (GOV) 17.6% बढ़कर ₹7,347 करोड़ हुआ. Instamart का GOV 101% की तेज़ बढ़त के साथ ₹4,670 करोड़ रहा. औसत ऑर्डर वैल्यू 13.3% बढ़कर ₹527 हुई. Instamart ने एक तिमाही में 316 नए डार्क स्टोर्स जोड़े – अब कुल एक्टिव एरिया 40 लाख स्क्वायर फीट हो गया है. मासिक ट्रांजैक्ट करने वाले यूजर्स (MTU) में 35% की बढ़त दर्ज हुई, जो अब 1.98 करोड़ हैं. इनमें से 35% यूजर प्लेटफॉर्म की एक से अधिक सेवाएं इस्तेमाल कर रहे हैं.

स्विगी की कमाई में तो बढ़त दिख रही है, लेकिन Instamart और क्विक कॉमर्स में भारी निवेश की वजह से घाटा भी तेजी से बढ़ा है. कंपनी का फोकस अभी नई सेवाओं के ज़रिए ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने पर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

14 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

7 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

12 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

8 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

12 hours ago