✕

होम / बिजनेस / Swiggy को इनकम टैक्स से मिला ₹158 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस, जानें क्या है मामला?

Swiggy को इनकम टैक्स से मिला ₹158 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस, जानें क्या है मामला?

Swiggy ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश का उसकी वित्तीय स्थिति और संचालन पर कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Swiggy को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 158 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है. ऐसा आरोप है कि कंपनी ने नियमों का उल्लंघन किया है. स्विगी ने इस बात की जानकारी शेयर बाजार को दी है. कंपनी ने बताया कि यह आदेश आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर, सेंट्रल सर्कल 1(1), बेंगलुरु द्वारा जारी किया गया है.

नोटिस में क्या कहा गया?

BSE फाइलिंग के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने स्विगी से अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के दौरान 158.25 करोड़ रुपये के टैक्स पेमेंट की डिमांड की है. कंपनी ने भी अपनी फाइलिंग में बताया है कि, “हमें अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के लिए असेसमेंट ऑर्डर मिला है, जिसमें 158,25,80,987 की राशि को जोड़ा गया है.” इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार, स्विगी ने कुछ नियमों का उल्लंघन किया है, जिनमें मर्चेंट्स को दिए गए कैंसलेशन चार्ज भी शामिल हैं. इन खर्चों को IT Act, 1961 के सेक्शन 37 के तहत मंजूरी नहीं मिली है.

नोटिस के खिलाफ अपील करेगी कंपनी

इसके अलावा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि स्विगी ने इनकम टैक्स रिफंड पर मिले ब्याज पर टैक्स नहीं चुकाया है. स्विगी का कहना है कि उनके पास मजबूत कानूनी आधार है और वे इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करेंगे. कंपनी ने यह भी बताया कि इस टैक्स आदेश का उनके फाइनेंशियल और ऑपरेशन्स पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा.

Swiggy का शेयर अब तक 39% टूटा

स्विगी के शेयर 13 नवंबर 2024 को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे. 2025 में अब तक इसके शेयरों में 38.85% की गिरावट आ चुकी है. हालांकि, पिछले एक महीने में इसमें 1.58% की बढ़त देखने को मिली है. शेयर 23 दिसंबर 2024 को अपने उच्चतम स्तर 617 तक पहुंचे थे, जबकि 27 मार्च 2025 को यह 312.80 के न्यूनतम स्तर तक गिर गए थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

58 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

3 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

18 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

20 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

48 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

58 minutes ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.